ab tak tv@ निशुल्क कैंप
निशुल्क कैंप
पीड़िता ने पति ससुर व सास पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप
ब्रेकिंग न्यूज़
संवाददाता मुस्ताक अली पीलीभीत
पुन्नापुर टांडा की रहने वाली पीड़िता ने पति ससुर व सास पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप
पूरनपुर--थाना घुघंचिहाई गांव की रहने वाली पीड़िता रोशनी का विवाह वर्ष 2021 में बलरामपुर चौकी क्षेत्र के गांव पुन्नापुर टांडा के रहने वाले रामनिवास पुत्र विशनू के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। पीड़िता के मायके वालों ने सामर्थ के अनुसार दान दहेज भी दिया था। लेकिन रोशनी के ससुराल वाले उस दहेज से खुश नहीं थे। ससुराल के लोग चार पहिया वाहन की मांग करते हुये पीड़िता को मानसिक व शारीरिक प्रताड़नायें देने लगे। और आये दिन पीड़िता के साथ मारपीट करने लगे। और पीड़िता को धमकाते हुये उसे घर से निकालकर दूसरी शादी की बात कहकर प्रताड़ित करने लगे।
पीड़िता रोशनी ने आरोप लगाते हुये बताया कि दिनांक 12-6-2023 को ससुरालियों ने सारी हदें पार कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ससुर व सास ने उसके ऊपर डीजल छिड़ककर उसे जान से मारने का प्रयास। पी़डिता ने पड़ोसियों की मदद से बमुश्किल अपनी जान बचाई। पी़डिता ने बताया कि पति ससुर व सास ने बुरी तरह पीटकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अपने मायके पहुंचकर आपबीती सुनाई तो मायके वालों के होश उड़ गये। पीड़िता ने अपने पिता के साथ थाना घुघंचिहाई पहुंचकर आरोपी पति ससुर व सास के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्यवाई करने की मांग की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Kushinagar News रात में सोते समय हुई दिल दहलाने वाली घटना से पूरा कुशीनगर दहल उठा। घर में पूरा परिवार सो रहा था। अचानक आग लगने से एक महिला व पांच बच्चों की आग में जलकर जान चली गई।
Leave a Comment: