: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर की तरफ कूच कर रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।


  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के ऐलान के बाद उसमें शामिल होने पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, केजरीवाल के अलावा, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को भी पुलिस ने डिटेन किया है। इससे पहले केजरीवाल के केंद्र सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कई आरोप लगाए हैं।
  • केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया
  • बता दें कि सीजेपी की ओर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के ऐलान में आम आदमी पार्टी से लेकर वामपंथी दलों का भी समर्थन है। इसी क्रम में जंतर-मंतर की तरफ कूच कर रहे हैं नेताओं पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस कार्रवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।
  • हिरासत के बाद क्या बोले केजरीवाल?
  • हिरासत में लिए जाने के बाद केजरीवाल ने X पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा कि देश के युवा जाग गए हैं और कहा कि प्रदर्शनकारी डरेंगे नहीं। वीडियो में, AAP नेता संजय सिंह के साथ मौजूद केजरीवाल ने कहा, "हमें पुलिस ने हिरासत में लिया है। संजय सिंह मेरे साथ हैं। देश का युवा जाग गया है। हम मोदी के अत्याचार से डरने वाले नहीं हैं। अब ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा। लोग वोटों की इस चोरी को अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे। आप सभी को भी अपने घरों से बाहर आना चाहिए और देश को बचाने के लिए लड़ना चाहिए।"
  •  
  • यह इमरजेंसी से भी बुरा है-केजरीवाल
  • इससे पहले अरविंद केजरीवाल के केंद्र सरकार हमला करते हुए कई आरोप लगाए। उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए एक्स पर लिखा "यह इमरजेंसी से भी बुरा है। यह ऑफिशियल है। हम मोदी की पूरी तानाशाही में जी रहे हैं। उड़ते हुए कॉकरोच को पकड़ना डर ​​का एक बहुत बड़ा लेवल दिखाता है। PM मोदी साफ जानते हैं कि उन्होंने सिर्फ वोट चोरी से चुनाव जीता है और अब वह डेमोक्रेसी को पूरी तरह से कुचलकर अपने फ्रॉड को बचाने पर तुले हुए हैं। ज्ञानेश को जाना चाहिए, लेकिन मोदी को भी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।