मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, गुरुवार को भी प्रदेश भर में गर्मी का असर रहेगा। शुक्रवार से तूफान का असर प्रदेश में दिखना शुरू हो जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। 17 और 18 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश वही 19 और 20 जून को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूल भरी हवाओं के साथ बदली और छिटपुट बारिश के आसार हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के लिए चेतावनी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। शनिवार से तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। 21 को दस्तक तक दे सकता है मानसून दानिश ने बताया कि 17 जून से ही तूफान का असर प्रदेश भर में दिखेगा, लेकिन वहीं, 19 से 21 जून के बीच मानसून भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है।
इन जिलों में लू की चेतावनी
गुरुवार को कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, जौनपुर, वाराणसी, मीरजापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा और फतेहपुर में गुरुवार को दिन के समय लू और रात के समय तापमान बढ़ने से गर्मी रहने के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत गर्मी से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
प्रयागराज में 44 डिग्री रहा पारा
प्रदेशभर के अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास की दर्ज किया गया। सर्वाधिक तापमान प्रयागराज में 44.5 डिग्री और वाराणसी में 44.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में लगातार तीन से चार डिग्री तक की बढ़त दर्ज की जा रही है। सबसे कम तापमान नजीबाबाद में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ गरज चमक और बौछार पड़ सकती है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू के लिए चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ और आसपास के जिलों में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Kushinagar News रात में सोते समय हुई दिल दहलाने वाली घटना से पूरा कुशीनगर दहल उठा। घर में पूरा परिवार सो रहा था। अचानक आग लगने से एक महिला व पांच बच्चों की आग में जलकर जान चली गई।
Cyclone Biparjoy: चक्रवात बिपरजॉय कच्छ के जखाऊ पोर्ट में सबसे पहले टकरा सकता है, जिसे लेकर सेना और बीएसएफ ने पूरी तैयारी की है. केंद्रीय मंत्रियों को भी अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है.
Leave a Comment: