Cyclone Biparjoy Live: गुजरात की तरफ तेजी से बढ़ रहा बिपरजॉय, मौसम विभाग ने बताया कहां-कहां होगा नुकसान; Videos
Cyclone Biparjoy Live: गुजरात की तरफ तेजी से बढ़ रहा बिपरजॉय, मौसम विभाग ने बताया कहां-कहां होगा नुकसान; Videos
Kushinagar News रात में सोते समय हुई दिल दहलाने वाली घटना से पूरा कुशीनगर दहल उठा। घर में पूरा परिवार सो रहा था। अचानक आग लगने से एक महिला व पांच बच्चों की आग में जलकर जान चली गई।
Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। रामकोला कस्बे में झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोग जिंदा जल गए। हादसे में मां व पांच बच्चों ने मौत हो गई। मृत बच्चों की आयु एक से 10 वर्ष के बीच में है। ये सभी आसपास सोए हुए थे। आग की घटना की जानकारी होते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए, लेकिन तब तक सभी दम तोड़ चुके थे। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग की इस घटना में पति सुरक्षित है, उसने भाग कर अपनी जान बचाई।
रामकोला के वार्ड संख्या दो उर्दहा के नवमी प्रसाद रात 10 बजे भोजन कर पत्नी व बच्चों के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। वार्ड के लोगों के अनुसार रात करीब एक बजे तेज आवाज होने पर नींद खुली तो नवमी की झोपड़ी जल रही थी। पुलिस व दमकल कर्मियों ने पहुंच कर आग में घिरे नवमी की पत्नी संगीता (38) पुत्र अंकित (10) पुत्री लक्ष्मीना (09) रीता (03) गीता (02) व बाबू (01) को बाहर निकाला। एंबुलेंस से इन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर सोए लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। नवमी के पिता सरजू बगल में स्थित झोपड़ी में सोए हुए थे। आग लगने पर शोर मचाते हुए उन्होंने इसकी जानकारी लोगों को दी।
पांच पोते-पोतियों की मौत से सरजू का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग सांत्वना देने में लगे हुए हैं। लोग अफसोस जताते हुए कह रहे थे कि नवमी का परिवार पूरी तरह उजड़ गया। नवमी मजदूरी कर परिवार चलाता है।
घटना जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में आधी रात की बताई जा रही है। आग लगने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। एक ही परिवार के छह लोगों की मौत ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। स्वजनों की चीख- पुकार से पूरा मोहल्ला गूंज उठा। मौके पर भारी भीड़ जुट गई है। हर किसी के मुंह से एक ही बात निकल रही कि भगवान ऐसा दिन किसी को न दिखाए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Cyclone Biparjoy Live: गुजरात की तरफ तेजी से बढ़ रहा बिपरजॉय, मौसम विभाग ने बताया कहां-कहां होगा नुकसान; Videos
Cyclone Biparjoy: चक्रवात बिपरजॉय कच्छ के जखाऊ पोर्ट में सबसे पहले टकरा सकता है, जिसे लेकर सेना और बीएसएफ ने पूरी तैयारी की है. केंद्रीय मंत्रियों को भी अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है.
महाराष्ट्र में एक 18 साल के युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई. शख्स रील्स बनाते वक्त कुएं में गिर गया था.
Leave a Comment: