Cyclone Biparjoy Live: गुजरात की तरफ तेजी से बढ़ रहा बिपरजॉय, मौसम विभाग ने बताया कहां-कहां होगा नुकसान; Videos


  1. Cyclone Biparjoy आज कच्छ के जखाऊ पोर्ट से टकराएगा। हवाएं करीब 145 किमी की रफ्तार से चल रही हैं।
  2. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष से चक्रवात की गतिविधि और प्रभावित गांवों में तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं।
  3. हर्ष सांघवी और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया समेत मंत्री, विधायक, सांसद भी प्रभावित इलाकों में मौजूद हैं। 

 चक्रवाती तूफान बिपरजॉय लगभग 145 किमी की रफ्तार से आज दोपहर सौराष्ट्र एवं कच्छ के तटीय क्षेत्र से टकराएगा। महाराष्ट्र और गुजरात में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। एहतियात के तौर पर 75 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है।

Cyclone Biparjoy Live Tracker: गुजरात के तट से आज चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तूफान टकराने वाला है।  एहतियात के तौर पर 75 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। 76 से ज्यादा ट्रेनें रद्द की गई हैं। लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है। इसके अलावा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कई टीमें तैनात की गई हैं। राज्य और केंद्र सरकार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। बिपरजॉय की वजह से द्वारकाधीश मंदिर को आज श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।