Cyclone Biparjoy Live Updates: बिपरजॉय के चलते समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं. जूनागढ़ में किनारे पर स्थित घरों में समुद्र का पानी घुस आया. तटीय इलाकों में बारिश शुरू हो गई है.


15/06/2023 09:44:58

कच्छ में 4 बजे लंडफॉल करेगा बिपरजॉय

कच्छ के कलेक्टर अमित अरोड़ा ने बताया है कि महातूफान 4-5 बजे के बीच लैंडफॉल कर सकता है. 46 हजार लोगों को निकलकर शेल्टर होम भेजा गया है. एनडीआरएफ की 6, आरपीएफ की 6 और 2 एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं. आर्मी की 8 टुकड़ियां भी स्टैंडबॉय पर हैं.

15/06/2023 09:31:58

घरों में घुसा समुद्र का पानी

जूनागढ़ में ऊंची लहरें उठ रही हैं, जिसके चलते समुद्र का पानी घरों में घुस गया.

 

 

15/06/2023 09:30:08

जखाऊ पोर्ट से 180 किमी दूर तूफान

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि बिपरजॉय तूफान जखाऊ पोर्ट से 180 किमी दूर है. अभी इसकी रफ्तार 125-150 किमी है, जो पहले से कम है.

15/06/2023 09:05:55

नेवी के चार जहाज स्टैंडबॉय पर तैयार

भारतीय नौसेना ने बताया है कि चार जहाज स्टैंडबॉय पर हैं. पोरबंदर और ओखा में पांच-पांच राहत दल और वलसुरा में 15 राहत दल तैयार हैं. गोवा में आईएनएस हंस और मुंबई में आईएनएस शिकरा नेवल एयर स्टेशन पर नेवी के हेलीकॉप्टर को तैयार रहने को कहा गया है.

 

15/06/2023 08:57:38

Cyclone Biparjoy: कारोबार पर असर, 2 लाख करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान

महातूफान का गुजरात में कारोबार पर बुरा असर पड़ा है. सभी बडे बंदरगाह बंद हैं और समुद्र से तेल का व्यापार भी ठप है. अर्थव्यवस्था को 2 लाख करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है.

15/06/2023 08:53:35

Biparjoy Updates: तूफान को लेकर गुजरात के 8 जिलों में रेड अलर्ट

महातूफान को लेकर सौराष्ट्र और कच्छ समेत गुजरात के आठ जिलों में आज गुरुवार (15 जून) बाढ़ बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. 74 हजार लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया. सेना, नौसेना, एयरफोर्स के अलावा NDRF की 33 टीमें लगाई गई हैं. 

15/06/2023 08:48:46

पाकिस्तान से टकराएगा तूफान बिपरजॉय

पाकिस्तान में भी तूफान से तबाही की आशंका है. तूफान गुजरात से सटे पाकिस्तान के केटी बंदर और कराची से आज ही टकराएगा.

15/06/2023 07:56:22

Biparjoy Updates: तूफान के चलते 100 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

चक्रवात की वजह से गुजरात आने-जाने वाली 100 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द किया गया है. राजकोट एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही रोकी गई. स्कूल कॉलेज भी एहतियातन बंद किए गए हैं.

 

15/06/2023 07:53:41

Cyclone Biparjoy: 2.30 बजे जखाऊ पोर्ट से टकराएगा तूफान

महातूफान बिपरजॉय कच्छ और सौराष्ट्र की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. इसके करीब 2.30 बजे जखाऊ बंदरगाह से टकराने का अनुमान है.

15/06/2023 07:34:56

गुजरात के 8 जिलों में बाढ़ बारिश का अलर्ट

महातूफान को लेकर कच्छ समेत गुजरात के आठ जिलों में आज बाढ़ बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. 74 हजार लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया. सेना, नौसेना, एयरफोर्स के अलावा NDRF की 18 टीमें तैनात हैं.

15/06/2023 07:30:28

दोपहर 1 बजे के बाद शुरू होगा लैंडफॉल

महातूफान बिपरजॉय आज गुजरात के कच्छ से टकराएगा. दोपहर एक बजे से बाद लैंडफॉल शुरू होने का अनुमान है. इस दौरान 120 से 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

15/06/2023 07:18:40

Cyclone Update: आज जखाऊ पोर्ट से टकराएगा तूफान बिपरजॉय

आईएमडी के अनुसार, तूफान बिपरजॉय गुजरात के जखाऊ पोर्ट से करीब 200 किमी की दूरी पर है. इसके आज गुरुवार की शाम जखाऊ पोर्ट से टकराने का अनुमान है.

 

15/06/2023 07:08:43

मांडवी में पहुंची तूफानी हवााएं

गुजरात के मांडवी तट पर समुद्र से ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और साथ ही तेज हवाएं चल रही हैं.

 

 

15/06/2023 07:06:32

Cyclone Biparjoy: द्वारकाधीश मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद

तूफान बिपरजॉय की चेतावनी के चलते देवभूमि द्वारका में स्थित द्वारकाधीश मंदिर के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए बंद कर दिए गए हैं.

 

 

 

 

15/06/2023 06:59:09

Biparjoy Updates: अशोक गहलोत ने तूफान को लेकर की बैठक

बिपरजॉय तूफान का असर राजस्थान पर भी होने वाला है. यह 17 जून को राजस्थान पहुंच सकता है. राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चक्रवात बिपरजॉय की तैयारियों को लेकर जयपुर में आपदा प्रबंधन की बैठक की.

15/06/2023 06:56:48

Cyclone Biparjoy: 74 हजार लोगों को किया गया शिफ्ट

संभावित तूफान से प्रभावित होने वाले 8 जिलों में अब तक 74 हजार से अधिक नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है.

15/06/2023 06:55:03

Biparjoy Updates: सीएम भूपेंद्र पटेल ने देर रात की बैठक

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 14-15 जून की दरमियानी रात चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में उच्च स्तरीय बैठक कर संभावित प्रभावित जिलों में चल रहे आपदा प्रबंधन की गहन समीक्षा की.

बैकग्राउंड

Gujarat Cyclone Biparjoy Latest Updates: अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय खतरनाक रूप से चुका है. कुछ ही घंटों में यह गुजरात से टकराने वाला है. इसके पहले निचले तटीय इलाकों से हजारों लोगों को निकालकर शेल्टर होम में पहुंचाया गया है. तूफान का असर गुजरात और महाराष्ट्र समेत 9 राज्यों पर पड़ने का असर है. केंद्र और राज्य सरकारें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुमान के अनुसार, बिपरजॉय गुरुवार (15 जून) शाम को गुजरात के कच्छ, सौराष्ट्र क्षेत्र, मांडवी तट और पाकिस्तान के कराची पोर्ट से गुजरेगा. इस दौरान हवा की रफ्तार 125-135 किलोमीटर प्रति घंटा रहने को अनुमान है, जो 150 किमी तक भी जा सकती है. 

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बुधवार (14 जून) को बताया था कि तूफान धीरे-धीरे कमजोर हुआ है. उन्होंने बताया कि गुरुवार को तट से टकराने के एक दिन बाद16 जून की सुबह इसकी रफ्तार गिरकर 85 किलोमीटर तक पहुंच जाएगी.  तूफान 17 तारीख को राजस्थान में प्रवेश करेगा लेकिन तब तक इसकी रफ्तार बहुत कम हो जाएगी. 

मौसम कार्यालय ने अधिकारियों से गिर, सोमनाथ और द्वारका जैसे लोकप्रिय स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने को कहा है और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है. तेज हवाओं से फूस के घरों के पूरी तरह से नष्ट होने, कच्चे घरों को व्यापक नुकसान और पक्के घरों को भी थोड़ा-बहुत नुकसान होने की आशंका है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को तीनों सेना प्रमुखों से बात की और चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से निपटने के लिए सशस्त्र बलों की तैयारियों की समीक्षा की. तैयारियों की समीक्षा करने के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि सशस्त्र बल चक्रवात के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने में हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं.

चक्रवात की संभावित दस्तक से पहले राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने गुजरात और महाराष्ट्र में राहत एवं बचाव अभियान चलाने के लिए कुल 33 टीमों को जिम्मा सौंपा है. एनडीआरएफ की 18 टीमों को गुजरात में रखा गया है, एक को दीव में तैनात किया गया है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।