Mainpuri News समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने सरकार पर उठाए सवाल। प्रदेश में कानून व्यवस्था पर साधा निशाना। महिलाओं के उत्पीड़न पर नहीं दे रही सरकार ध्यान। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर युवाओं को नहीं मिल रहीं नौकरियां।


मैनपुरी भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। सरकार ने स्वास्थ और शिक्षा को बदहाल करके रख दिया है, नौजवान रोजगार के लिए भटक रहा है। गोवंशी समस्या का निदान नहीं कर पाई सरकार। मैनपुरी में रविवार को पहुंचीं सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

 

जीवा हत्याकांड पर बोलीं, बिना सहयोग नहीं हो सकती हत्या

रविवार को मैनपुरी पहुंचीं सपा सांसद डिंपल यादव ने लखनऊ न्यायालय में हुए जीवा हत्याकांड के सवाल पर कहा कि बगैर शासन और प्रशासन के सहयोग से ऐसी घटना को अंजाम नहीं दिया जा सकता है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह द्वारा दिए गए बयान को लेकर उन्होंने कहां की भाजपा चरित्र हनन की राजनीति करती है।

 

 

लोग बता रहे अपनी समस्याएं

डिंपल यादव ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जनता के बीच जा रहे हैं। लोगों उनको अपनी समस्या बता रहे हैं। सरकार बिजली, पेट्रोल और महंगाई की बात स्वीकार नहीं करती। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा महिलाएं असुरक्षित है। लगातार उनका उत्पीड़न हो रहा है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। इस दौरान सांसद ने जिले के मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटाप वितरित कर उन्हें सम्मानित किया। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।