अब तक टीवी से मुस्तफा अली कि रिपोर्ट मीरजापुर


छानबे, मिर्जापुर। जिगना थाना क्षेत्र के काशी सरपती गांव निवासी युवक की शनिवार को तीन बजे  प्रयागराज जनपद के मेजा थाना क्षेत्र में  औता गांव  चौराहे पर बोलेरो कि चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कासीसरपती गांव निवासी अभयराज 26 वर्ष पुत्र बालगोविंद कि भतीजी की 13 जून को बारात आनी थी और आज तिलक लेकर मेजा थाना क्षेत्र के दिघिया गांव गया था तिलक कार्यक्रम समापन के बाद मेजा थाना क्षेत्र के गांव औंता शादी का कार्ड बांटने के लिए बाइक से चला गया की दिघिया - सिरसा मार्ग पर औंता गांव के सामने बोलेरो की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मेजा थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक को दो बेटी व एक बेटा निधी  5वर्ष, नन्दनी 3वर्ष व अमर बाबू 6माह का पिता था और दो भाइयों व दो बहनों में सबसे बड़ा था। मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था बोलेरो चालक गाड़ी नम्बर UP70FT2179 धक्का मारने के बाद मौके से फरार हो गया आसपास के लोगों ने बताया कि बोलेरो चालक नशे की धून में गाड़ी लहराते हुए तेजी से चला रहा था जिससे यह हादसा हुआ  घटना की खबर सुनते ही शादी का माहौल गमगीन हो गया। काफी संख्या में गांव के लोग घटनास्थल की ओर रवाना हो गए वहीं पुलिस प्रशासन मृतक के पत्नी को आश्वासन देते हुए पंचनामा कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस प्रशासन द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है जैसे ही शव गांव में पहुंची घर वाले तो रो कर बेहोश होते जा रहे थे
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।