बृजभूषण सिंह पर FIR दर्ज होने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का पहला बयान सामने आया है


बृजभूषण सिंह पर FIR दर्ज होने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ''IOA चुनाव कराने वाला है। एक कमेटी के गठन की बात थी वो भी कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने FIR भी दर्ज कर दी। जांच कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने अपना निर्णय दे दिया है। मेरा खिलाड़ियों से अनुरोध है कि जांच पूरी होने दें।"

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर खेलो इंडिया गेम का शुभारंभ करने लखनऊ पहुंचे थे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम के लोगो, मैस्कॉट और एंथम को लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में सीएम योगी भी शामिल हुए। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा- कुछ दिन पहले ही हमने खेलो इंडिया लॉन्च का 5 साल पूरा किया है। यह एक ऐसा प्लेटफार्म बना है, जहां खिलाड़ियों को तलाशने और तराशने का काम किया जाता है।

अनुराग बोले-पहले दंगे, अब दंगल के लिए यूपी की पहचान
खेल मंत्री कहा, ''उत्तर प्रदेश की छवि तेजी से बदली है। कभी इस राज्य को दंगों के नाम से जाना जाता था। अब यहां के दंगल के लिए जाना जाएगा। जो यहां के पहलवान लड़ेंगे। कभी यहां पर गोलियां बरसती थी। अब दूसरे ढंग से यानी हमारे राइफल शूटिंग में हमारे खिलाड़ी मेडल जीतने का काम करेंगे।

इन्हीं खिलाड़ियों ने देश के लिए मेडल जीते हैं। और आज मैं यह कह सकता हूं कि तीसरा संस्करण खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का सबसे बड़ा आयोजन उत्तर प्रदेश में होने जा रहा है। जिस तरह से यहां पर सीएम योगी ने खेलों को बढ़ावा देने का काम किया है। मैं कह सकता हूं कि वह दिन दूर नहीं जब दुनिया के किसी भी कोने में मेडल भारत जीता करेगा तो उत्तर प्रदेश का उसमें बहुत बड़ा योगदान होगा।''

अनुराग ठाकुर ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस को इतना दबाती और डूबती है कि वो उससे संभाल नहीं पाती। कभी सोनिया गांधी बाटला हाउस के एनकाउंटर के लोगों के घर जा कर रोती हैं, तो कभी पीएम मोदी को बिच्छू, मौत का सौदागर तो कभी गंदी नाली का कीड़ा कहते हैं। कभी कहते हैं कि मोदी तेरी कबर खुदेगी, कभी भगवान राम को काल्पनिक बताते हैं, तो कभी हनुमान जी को बंद करने की बात कहते हैं। इन्होंने जब-जब हिंदू और पीएम मोदी को अपमानित किया, तब-तब इन्हें मुंह की खानी पड़ी, जनता ने जवाब दिया हैएक दशक में लोगों की खेलों को लेकर धारणा बदली है'
इस दौरान सीएम योगी ने कहा- कितना परिवर्तन हुआ है, एक दशक पहले खेल और खिलाड़ियों के प्रति लोगों के मन में अच्छी धारणा नहीं होती थी। लोग यह मानते थे कि खेल है, अनावश्यक कार्य है। आज धारणा बदली है, बच्चों को खेल के लिए प्रोत्साहित करते हैं।खेलकूद के सभी प्रकार स्वस्थ रखता है। राष्ट्र को भी सशक्त करता है। हमने ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम बनाए। 58 हजार ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान बनवाया। 85 हजार खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट दी गई। 20 हजार और खिलाड़ियों को देने वाले हैं। मेरठ में उत्तर प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शुभारंभ किया जा रहा है।

लखनऊ में कराए जाने वाले इवेंट

  • BBD यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड में आर्चरी की प्रतियोगिता होगी।
  • BBD यूनिवर्सिटी में ग्राउंड पर जूडो और मलखाम की प्रतियोगिता होगी।
  • इकाना स्पोर्ट्ज सिटी इनडोर हॉल में वॉलीबॉल और फेसिंग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
  • ‌‌BBD बैडमिंटन एकेडमी इनडोर हॉल में बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता होगी।
  • गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज एथलीट ग्राउंड पर रग्बी और एथलीट प्रतियोगिता होगी।
  • गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के हॉकी ग्राउंड पर हॉकी और फुटबॉल ग्राउंड पर फुटबॉल के इवेंट कराए जाएंगे।
  • इकाना स्पोर्ट्स सिटी के टेनिस कोर्ट में टेनिस का आयोजन किया जाएगा।

गोरखपुर में कराए जाने वाले इवेंट
गोरखपुर वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कंपलेक्स रोइंग की प्रतियोगिता कराई जाएगी और उनकी प्रतियोगिता को पहली बार इस गेम में शामिल किया गया है।

वाराणसी में कराए जाने वाले इवेंट
वाराणसी के आईआईटी ‌BHU के इनडोर हॉल में दो खेल योगासन और कुश्ती का इवेंट कराया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में कराए जाने वाली प्रतियोगिता

  • गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के इनडोर हॉल में स्विमिंग का आयोजन।
  • SVSP स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बॉक्सिंग का आयोजन।
  • गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी इंदौर हाल में बास्केट बाल और वेट लिफ्टिंग आयोजन।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।