सांसद जी का मौन रवैया... नैरोगेज से ब्रॉडगेज लाइन पर काम नहीं हुआ शुरू


सांसद जी का मौन रवैया... नैरोगेज से ब्रॉडगेज लाइन पर काम नहीं हुआ शुरू

एक माह से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी शुरू नही हुआ ब्रॉडगेज लाइन का काम

संवाददाता आशीष शर्मा/रजनीकांत शर्मा

बाड़ी, 5मई।
विगत एक अप्रैल से धौलपुर से लेकर तातपुर तक चलने वाली नैरोगेज ट्रेन को सरकार ने ये कहकर बंद कर दिया, कि अब नैरोगेज ट्रेन को ब्रॉडगेज में परिवर्तित किया जाएगा।लेकिन एक माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी हालत जस के तस है।अभी तक इस लाइन पर काम शुरू भी नहीं हुआ है।जिससे इस मार्ग में आने वाले करीब 150 गांव के मजदूर वर्ग सहित आम यात्री जो इस नैरोगेज से सफर अपनी दो वक्त की रोजी-रोटी का प्रबंध करते थे,आज वो इस लाइन के बंद होने से परेशान है और अपनी आजीविका चलाने में भी असमर्थ है।
करौली-धौलपुर से सांसद मनोज राजौरिया जी के उदासीन रवैए के चलते इस रेललाइन को सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है।जिससे मजदूर वर्ग सहित आम लोग जो इससे यात्रा करके अपनी आजीविका चलाते थे,आज वो दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।

करौली-धौलपुर से सांसद मनोज राजौरिया जी पहले तो बाड़ी विधानसभा में कभी आते नही है,कभी-कभार आते है तो धौलपुर से सीधे निकल जाते है।नैरोगेज ट्रेन को बंद हुए एक माह से अधिक समय होने के बाद काम ब्रॉडगेज का शुरू नही हुआ है।जिस पर सांसद जी ने आज तक कोई वक्तव्य नहीं दिया है।जिससे मजदूर वर्ग सहित सभी आम यात्री परेशान है।
            होतम सिंह जाटव
चेयरमैन प्रतिनिधि नपा बाड़ी

करौली-धौलपुर सांसद जी के उदासीन रवैए से नैरोगेज से ब्रॉडगेज लाइन पर काम शुरू नही हुआ है।जिससे लोगों और मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
             अहमद जमा खां
वाइस चेयरमैन नपा बाड़ी

लोगों का ये है कहना
नैरोगेज को ब्रॉडगेज में आमान परिवर्तन को लेकर एक अप्रैल से नैरोगेज ट्रेन को बंद कर दिया है। एक माह बीत जाने के बाद भी  तो इस लाइन पर काम शुरू नही हुआ है।जिससे सभी यात्रियों को जो इस ट्रेन से यात्रा करके अपनी जीविका चलाते थे,वो सभी लोग परेशान है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।