उत्तर प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के प्रचार के


उत्तर प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के प्रचार के आज अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वरिष्ठ कांग्रेसजनों, कार्यकर्ताओं, फिल्म जगत के प्रसिद्ध कलाकारों ने व्यापक स्तर पर प्रचार  किया। इस दौरान प्रत्याशियों के पक्ष में रोड़ शो, जनसम्पर्क, जन सभा, नुक्कड़ सभा के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए जनता से वोट मांगा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह से कोरोना काल में आम जनमानस को राहत पहुचाने का कार्य किया है तथा महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, किसानों, व्यापारियों, आदि के ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनहित में संघर्ष किया है उससे आम जनता में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी जी ने नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के होने वाले मतदान में बढ़चढ़ कर कांग्र्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में हाथ के पंजे पर मोहर लगाकर विजयी बनाने की अपील की है।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।