Sonam Kapoor फिल्म इंडस्ट्री की अदाकारा सोनम कपूर की अच्छी संख्या में फैन फॉलोइंग है। वह नीरजा सहित कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर एक ऐसी खबर आई है जिसे जानने के बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी फिल्मों को लेकर तो कभी किसी अन्य कारण से एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एप्पल सीईओ टिम कूक के साथ वीडियो शेयर किए जाने को लेकर सुर्खियों में थीं।
एक बार फिर सोनम कपूर चर्चा में हैं, लेकिन इसकी वजह बिलकुल अलग और खास है। बी टाउन की यह डीवा किंग चार्ल्स के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में स्पीच देंगी। ऐसा करने वालीं वह एकमात्र भारतीय बन गई हैं।
इन सितारों के साथ स्टेज शेयर करेंगी सोनम कपूर
सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा और बेटे वायु के साथ लंदन में रहती हैं। वह समय-समय पर इंडिया आती रहती हैं। हाल ही में किंग चार्ल्स के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में स्पीच देने को लेकर उनका नाम सामने आया। सोनम कपूर, केटी पेरी, टॉम क्रूज और लियोनेल रिची जैसे इंटरनेशनल आइकन के साथ स्टेज शेयर करेंगी।
इस साल मई को किंग चार्ल्स III का कोरोनेशन कॉन्सर्ट आयोजित किया जाएगा। इसमें तमाम इंटरनेशनल सितारों को न्योता भेजा गया है, जिसमें सोनम कपूर का नाम भी शामिल है। इस कॉन्सर्ट में इन्वाइट किए गए अतिथियों के साथ ही दुनियाभर के लाखों लोग शामिल होंगे। कोरोनेशन छह मई को और कॉन्सर्ट सात मई को आयोजित किया जाएगा।
सोनम कपूर वर्कफ्रंट
सोनम कपूर ने पिछले साल 20 अगस्त को वायु को जन्म दिया था। एक्ट्रेस के अब तक कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में काम किया है। उनकी झोली में 'नीरजा', 'वीरे दी वेडिंग', 'रांझणा' सहित कई हिट मूवीज हैं। इन फिल्मों के अलावा इस बात की चर्चा तेज है कि सोनम कपूर 'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ ओरिजनल कास्ट करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया होंगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
Unlisted Shares में विदेशी निवेशकों की ओर से फेयर मार्केट वैल्यू से ऊपर के निवेश पर टैक्स लगेगा। सरकार इसके लिए फाइनेंस एक्ट 2023 में बदलाव कर चुकी है और इसके नियम जल्द जारी हो सकते हैं।
21वीं सदी के डिजिटल जमाने में लोग सोशल मीडिया को मनोरंजन के साथ-साथ अपने कंटेंट के द्वारा मोटी कमाई भी कर अपने डिजिटल संपत्ति की वैल्यू बढ़ा रहे हैं। ऐसे में अगर सोशल मीडिया अकाउंट के होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी चनने का क्या है नियम।
Arjun Rampal-Gabriella Demetriades अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल ने शादी नहीं की है लेकिन इनका एक बेटा है। अब एक्टर की गर्लफ्रेंड दूसरी बार मां बनने वाली हैं।
जौनपुर। स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक अश्विनी महाजन नें अपने संबोधन में कहा कि मंच दुनिया के सबसे अमीर बिज़नेसमैन एलन मस्क के गैर-ज़िम्मेदाराना
Leave a Comment: