Arjun Rampal-Gabriella Demetriades अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल ने शादी नहीं की है लेकिन इनका एक बेटा है। अब एक्टर की गर्लफ्रेंड दूसरी बार मां बनने वाली हैं।
लंबे समय से एक दूसरे के साथ लिव इन में रह रहे रहे अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स का प्यार किसी से छुपा नहीं है। एक्टर का गर्लफ्रेंड के साथ एरिक नाम का एक बेटा है, और अब वह दूसरी बार डैडी बनने वाले हैं। अर्जुन राजमपाल की गर्लफ्रेंड और साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है।
दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड
गैब्रिएला ने कुछ फोटोशूट कराए हैं, जिसके जरिये उन्होंने अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस और सेलिब्रिटी फ्रेंड्स के साथ शेयर की। इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'रियलिटी या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस?' मैटरनिटी फोटोशूट से गैब्रिएला की तस्वीरें सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में उनके लिए बधाइयों का तांता लग गया है।
बिना शादी के दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं गैब्रिएला
काजल अग्रवाल से लेकर दिव्या दत्ता तक ने उन्हें सेकेंड प्रेग्नेंसी के लिए बधाई दी है। बता दें कि गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल की मुलाकात आईपीएल पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे मुलाकात में बदल गई, और यह कपल 2019 में एक बेटे के पेरेंट्स बने। हालांकि, अर्जुन और गैब्रिएला ने शादी नहीं की। बिना शादी के ही गैब्रिएला अर्जुन के बेबी के साथ प्रेग्नेंट हैं। कपल के रिलेशन को चार साल बीत चुके हैं।
एक फिल्म में नजर आएंगे अर्जुन-गैब्रिएला
रिपोर्ट्स के अनुसार, गैब्रिएला डेमेट्रियड्स, अर्जुन कपूर के साथ एक फिल्म में नजर आएंगीं। इस अनटाइटल्ड फिल्म में वह ब्रिटिश-भारतीय पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी, जो अर्जुन के कैरेक्टर की जांच कर रही है। फिल्म में दोनों के बीच रोमांटिक एंगल होने की भी चर्चा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
अमेरिका के टेक्सास प्रांत के क्लीवलैंड से गोलीबारी की खबर सामने आई। इस गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोलीबारी शुक्रवार देर रात को हुई और पुलिस अभी भी संदिग्ध की तलाश में जुटी हुई है।
अमेरिका में एक भारतीय मूल के पूर्व सीईओ को निवेशकों को धोखा देने और निवेशकों के राजस्व को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने के मामले में दोषी पाया गया है।टेक स्टार्ट-अप कंपनी हेडस्पिन के पूर्व सीईओ और संस्थापक मनीष लछवानी ने इस मामले में अपनी घोखाधड़ी का आरोप स्वीकार कर लिया है।
बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। पूर्व आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया की पत्नी उमा ने आनंद की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है और उसे दोबारा जेल में डालने की मांग की है।
जौनपुर।* लाइन बाजार थाना पुलिस ने फर्जी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) और पिरामिड चेन नेटवर्क के जरिए बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की
निःशुल्क ऑर्थोपेडिक मेडिकल कैंप का शुभारंभ, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं महिला खत्री सभा के तत्वावधान में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों न
Leave a Comment: