अमेरिका में एक भारतीय मूल के पूर्व सीईओ को निवेशकों को धोखा देने और निवेशकों के राजस्व को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने के मामले में दोषी पाया गया है।टेक स्टार्ट-अप कंपनी हेडस्पिन के पूर्व सीईओ और संस्थापक मनीष लछवानी ने इस मामले में अपनी घोखाधड़ी का आरोप स्वीकार कर लिया है।


अमेरिका में एक भारतीय मूल के पूर्व सीईओ को घोखाधड़ी के मामले में दोषी पाया गया है। सिलिकॉन वैली प्रौद्योगिकी कंपनी (Silicon Valley technology company) के भारतीय मूल के पूर्व सीईओ को निवेशकों को धोखा देने और निवेशकों के राजस्व को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने के मामले में दोषी पाया गया है।

सैन फ्रांसिस्को की संघीय अदालत ने ठहराया दोषी

यूएस अटॉर्नी कार्यालय द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, टेक स्टार्ट-अप कंपनी हेडस्पिन के पूर्व सीईओ और संस्थापक मनीष लछवानी ने इस मामले में अपनी घोखाधड़ी का आरोप स्वीकार कर लिया है। मनीष लछवानी को गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को की संघीय अदालत ने घोखाधड़ी के दो मामलों और अपनी कंपनी का समर्थन करने एवं संभावित निवेशकों को धोखा देने के मामले में दोषी ठहराया।

2021 में किया गया था गिरफ्तार

कार्यालय द्वारा दी गई जानाकरी के मुताबिक, लछवानी को अगस्त 2021 में गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान उसपर स्टार्ट-अप के राजस्व और अन्य प्रमुख वित्तीय मेट्रिक्स को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाने एवं निवेशकों से 80 मिलियन अमरिकी डालर की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया था। मालूम हो कि मनीष लछवानी ने साल 2015 में हेडस्पिन की स्थापना की थी और मई 2020 तक इस कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम किया।

20 साल की हो सकती है सजा

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मनीष पर धोखाधड़ी के दोनों मामलों वायर और निवेशकों के साथ धोखाधड़ी में अधिकतम 20 साल की जेल की सजा और क्रमशः 250,000 अमेरिकी डॉलर और 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना हो सकता है। हलांकि, मनीष को इसके अलावा सजा के हिस्से के रूप में अतिरिक्त जुर्माना भरने का आदेश दिया जा सकता है।

27 सितंबर को होगी सजा पर सुनवाई

मालूम हो कि लछवानी को फिलहाल मुचलके पर रिहा किया गया है। अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज ब्रेयर ने लछवानी की सजा पर सुनवाई के लिए 27 सितंबर, 2023 की तारीख तय की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।