MP Board Result 2023 संभावना यह भी है कि 10वीं 12वीं के रिजल्ट एक साथ जारी किए जाएं क्योंकि पिछले साल भी बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट एक साथ घोषित किया था। इसके चलते इस साल भी उम्मीद की जा रही है।
MP Board Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षार्थी लंबे समय से नतीजों की राह देख रहे हैं। सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों परीक्षार्थी नतीजों की राह देख रहे हैं। इन सभी स्टूडेंट्स के लिए अहम अपडेट है कि संभव है कि नतीजे कल या फिर 30 अप्रैल, 2023 को घोषित कर दिए जाएं। हालांकि, इस संबंध में मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ( Madhya Pradesh Board of Secondary Education,MPBSE) ने इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की है लेकिन उम्मीद है कि एक या दो दिनों के भीतर नतीजे जारी हो सकते हैं। ये उम्मीद मीडिया रिपोर्ट में भी जताई जा रही है।
संभावना यह भी है कि 10वीं, 12वीं के रिजल्ट एक साथ जारी किए जाएं, क्योंकि पिछले साल भी बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट एक साथ घोषित किया था। इसके चलते इस साल भी उम्मीद की जा रही है। हालांकि, इसके लिए भी स्टूडेंट्स को आधिकारिक सूचना का ही इंतजार करना चाहिए।
एमपी बोर्ड ने 10वीं कक्षा की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की थी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 5 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। वहीं, पिछले साल, 72.72% छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा पास की थी, जबकि 59.54% छात्रों ने एमपीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
एमपी बोर्ड रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाना होगा। अब 10वीं कक्षा वाले सेकेंडरी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें और 12वीं वाले सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। अब रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें। रिजल्ट सामने होगा। रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
Bihar Teacher Recruitment बिहार राज्य में 26500 पदों पर उर्दू अरबी और फारसी विषय के अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी। वर्तमान समय में राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू विषय के 21 हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं।
IPL 2023 अलीगढ़ में ‘नुमाइश मैदान बन्ना देवी पुलिस चौकी जीटी रोड’ पर IPL फैन पार्क बनेगा तो वाराणसी में ‘कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज नदेसर चौका घाट पर क्रिकेट प्रेमी फैन पार्क में रोमांचक मैचों को देख सकेंगे।
SL vs IRE श्रीलंका ने एशिया में 84 टेस्ट मैच जीते हैं। वहीं 68 टेस्ट मैच घरलू मैदान पर जीते हैं। इसके अलावा जिम्बाब्वे में 6 इंग्लैंड में 3 साउथ अफ्रीका में 3 न्यूजीलैंड में 2 और वेस्टइंडीज में 2 बार टेस्ट मैच जीते हैं।
जौनपुर।* लाइन बाजार थाना पुलिस ने फर्जी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) और पिरामिड चेन नेटवर्क के जरिए बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की
निःशुल्क ऑर्थोपेडिक मेडिकल कैंप का शुभारंभ, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं महिला खत्री सभा के तत्वावधान में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों न
Leave a Comment: