SL vs IRE श्रीलंका ने एशिया में 84 टेस्ट मैच जीते हैं। वहीं 68 टेस्ट मैच घरलू मैदान पर जीते हैं। इसके अलावा जिम्बाब्वे में 6 इंग्लैंड में 3 साउथ अफ्रीका में 3 न्यूजीलैंड में 2 और वेस्टइंडीज में 2 बार टेस्ट मैच जीते हैं।
आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने इतिहास रचा। गॉल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। आयरलैंड के खिलाफ एक पारी और 10 रन से श्रीलंका ने जीत हासिल करते हुए अपनी 100वीं टेस्ट जीत हासिल की। इसके अलावा श्रीलंका ने कई सारे रिकॉर्ड बनाए
गौरतलब हो श्रीलंका ने एशिया में 84 टेस्ट मैच जीते हैं। वहीं, 68 टेस्ट मैच घरलू मैदान पर जीते हैं। इसके अलावा जिम्बाब्वे में 6, इंग्लैंड में 3, साउथ अफ्रीका में 3, न्यूजीलैंड में 2 और वेस्टइंडीज में 2 बार टेस्ट मैच जीते हैं। इस ऐतिहासिक जीत में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
श्रीलंका ने अपने ऐतिहासिक 100वें टेस्ट मैच में कई सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। श्रीलंका की तरफ से एक इंनिंग में चार बल्लेबाजों ने शतक जड़े जड़े। यह पहली बार है जब टॉप चार बल्लेबाजों ने शतक लगाया है। निशान मदुष्का ऐसे पहले क्रिकेटर बने, जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया। मेंडिस दूसरे बल्लेबाज बने।
बता दें कि, श्रीलंका ने पहली पारी में 704 रन बनाए। पहली इंनिंग में श्रीलंका के चार बल्लेबाजों ने शतक लगाए। इनमें से दो बल्लेबाजों में दोहरा शतक लगाया। मदुष्का और कुसल मेंडिस ने आयरलैंड के खिलाफ दोहरा शतक पूरा किया। वहीं, कप्तान करुणारत्ने और मैथ्यूज ने शतक लगाया।
आयरलैंड के दो बल्लेबाजों ने लगाया था शतक
आयरलैंड ने पहली पारी में 492 रन बनाए। स्टारलिन और कैम्फर ने शतक लगाए थे। वहीं, दूसरी पारी में आयरलैंड 202 रन पर ऑल आउट हो गई। आयरलैंड की दूसरी पारी में रमेश मेंडिस ने पांच विकेट लिए। वहीं, पहली पारी में जयसूर्या ने पांच विकेट लिए थे। श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच को शानदार तरीके स जीता।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि पहलवानों की शिकायत पर आज दिल्ली पुलिस WFI अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी। बृज भूषण पर सात महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
Jiah Khan Suicide Case एक्टर सूरज पंचोली को जिया खान की मौत का जिम्मेदार बताया गया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था । इस केस में अब एक्टर को बरी कर दिया गया है ।
भारतीय ग्राहकों को वैश्विक स्तर पर ई-कॉमर्स भुगतान में होने वाली परेशानी से आजादी दिलाने के लिए PPRO और NIPL ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। यह साझेदारी वैश्विक स्तर पर पीएसपी बैंकों भुगतान गेटवे और उद्यमों को सशक्त बनाएगी।
जौनपुर।* लाइन बाजार थाना पुलिस ने फर्जी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) और पिरामिड चेन नेटवर्क के जरिए बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की
निःशुल्क ऑर्थोपेडिक मेडिकल कैंप का शुभारंभ, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं महिला खत्री सभा के तत्वावधान में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों न
Leave a Comment: