Bihar Teacher Recruitment बिहार राज्य में 26500 पदों पर उर्दू अरबी और फारसी विषय के अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी। वर्तमान समय में राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू विषय के 21 हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं।
राज्य में सरकारी विद्यालयों में उर्दू, अरबी व फारसी विषय के शिक्षकों के 26,500 खाली पदों पर नियुक्ति की तैयारी हो रही है। इसी वर्ष 23 फरवरी को शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने उर्दू, अरबी व फारसी के खाली पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की घोषणा की थी। इसके लिए तीनों विषयों (उर्दू, अरबी, फारसी) में विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) और माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) आयोजित की जाएगी।
शिक्षा विभाग ने तैयारी की शुरू
शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इससे पहले वर्ष 2013 में उर्दू विषय के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद से संबंधित विषयों में शिक्षक पात्रता परीक्षा नहीं ली गई है।
प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू के 21 हजार पद रिक्त
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू विषय के 21 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। उर्दू विषय में पहली से पांचवीं कक्षा तक शिक्षकों के 30 हजार 32 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 18 हजार 666 पदों पर शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि 11 हजार 166 पद खाली हैं। इसी तरह कक्षा छह से आठ तक के उर्दू शिक्षकों के लिए 3 हजार 794 स्वीकृत पद हैं। इनमें दो हजार 645 पदों पर शिक्षक कार्यरत हैं और 1 हजार 637 पद खाली हैं।
शिक्षा विभाग ने तय किया है कि शिक्षा के अधिकार कानून के तहत शिक्षक छात्र अनुपात को ठीक रखने के लिए कक्षा एक से पांच तक 4 हजार 580 उर्दू शिक्षक और कक्षा छह से आठ तक के 2 हजार 810 उर्दू शिक्षकों के लिए अतिरिक्त पद सृजित होंगे। इस प्रकार प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक उर्दू विषय के लिए कुल 21 हजार पदों पर नियुक्ति की तैयारी हो रही है।
कक्षा दसवीं से बारहवीं में 5500 पदों पर नियुक्ति
राज्य के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भी उर्दू शिक्षकों के खाली पदों और जरूरत के हिसाब से पदों का सृजन किया जा रहा है। माध्यमिक विद्यालयों में उर्दू विषय में 2000, फारसी में 600 तथा अरबी में 300 पद सृजित होंगे। इस प्रकार तीनों विषय में 2900 पदों पर शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे।
इसी तरह उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उर्दू विषय में 2000, फारसी में 400 तथा अरबी में 200 पद सृजित किए जाएंगे। इस प्रकार कुल 2600 पद सृजित किए जाएंगे। माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उर्दू, फारसी एवं अरबी विषय में 5500 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
IPL 2023 अलीगढ़ में ‘नुमाइश मैदान बन्ना देवी पुलिस चौकी जीटी रोड’ पर IPL फैन पार्क बनेगा तो वाराणसी में ‘कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज नदेसर चौका घाट पर क्रिकेट प्रेमी फैन पार्क में रोमांचक मैचों को देख सकेंगे।
SL vs IRE श्रीलंका ने एशिया में 84 टेस्ट मैच जीते हैं। वहीं 68 टेस्ट मैच घरलू मैदान पर जीते हैं। इसके अलावा जिम्बाब्वे में 6 इंग्लैंड में 3 साउथ अफ्रीका में 3 न्यूजीलैंड में 2 और वेस्टइंडीज में 2 बार टेस्ट मैच जीते हैं।
सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि पहलवानों की शिकायत पर आज दिल्ली पुलिस WFI अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी। बृज भूषण पर सात महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
जौनपुर।* लाइन बाजार थाना पुलिस ने फर्जी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) और पिरामिड चेन नेटवर्क के जरिए बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की
निःशुल्क ऑर्थोपेडिक मेडिकल कैंप का शुभारंभ, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं महिला खत्री सभा के तत्वावधान में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों न
Leave a Comment: