Karnataka Election 2023 पीएम मोदी समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने आज कर्नाटक में पार्टी को जीत दिलाने के लिए रैली की। रैली के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला और कहा कि पीएफआई को आश्रय देने का काम भी इन्होंने किया।


कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नजदीक आते देख भाजपा ने चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। पीएम मोदी (Pm Modi) समेत भाजपा के दिग्गज नेता आज कर्नाटक में पार्टी को जीत दिलाने के लिए रैली कर रहे हैं। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज एक चुनावी रैली में कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला।

कांग्रेस ने पीएफआई को दिया पनाह

कर्नाटक (Karnataka Election 2023) के मांड्या में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पीएफआई को पनाह देने का काम किया, वहीं भाजपा ने पीएफआई की राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को खत्म करने का काम किया। 

PM मोदी की लोकप्रियता से कांग्रेस हताश

राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस PM मोदी की लोकप्रियता के कारण बहुत निराश और हताश है और इस कारण वे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि पीएम मोदी की लोकप्रियता के कारण इन्हें जो दर्द हो रहा है ईश्वर उसे सहने की इन्हें शक्ति दें।

भाजपा जो कहती है, वो करती है

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती है। उन्होंने कहा कि हमने पिछली बार कहा था कि जब हम आएंगे तो हम पीएफआई पर प्रतिबंध लगा देंगे और हमने इसे करके दिखाया। राजनाथ ने कहा कि हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। रक्षा मंत्री ने कहा कि दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जो अपने वादे भी पूरे नहीं करती है।

पीएम बोले- कांग्रेस का इतिहास गाली देना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आपत्तिजनक बयान पर पीएम मोदी ने आज कर्नाटक से जवाब दिया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के नेता मुझे 91 बार गाली दे चुके हैं, लेकिन वह नहीं जानते कि यहां की जनता ही उन्हें बेहतर जवाब देने के इंतजार में है।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।