अमेरिका के टेक्सास प्रांत के क्लीवलैंड से गोलीबारी की खबर सामने आई। इस गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोलीबारी शुक्रवार देर रात को हुई और पुलिस अभी भी संदिग्ध की तलाश में जुटी हुई है।
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार टेक्सास के क्लीवलैंड से गोलीबारी की खबर सामने आई। बता दें कि क्लीवलैंड में गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस के हवाले से शनिवार को यह जानकारी सामने आई।
संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी शुक्रवार देर रात को हुई और पुलिस अभी भी संदिग्ध की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि, गोलीबारी किस वजह से हुई ? अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
पेन्सिल्वेनिया में हुई थी तीन की मौत
इससे पहले पेन्सिल्वेनिया राज्य के फिलाडेल्फिया के रिहायशी इलाके में शुक्रवार को गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य घायल हुआ था।
अधिकारियों ने बताया था कि गोलीबारी की घटना के बाद एक पीड़ित घर के सामने के बरामदे में और दूसरे घर के अंदर मृत पाए गए, जबकि तीसरा पीड़ित फुटपाथ पर था। तीनों को घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से एक बंदूक बरामद की थी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
अमेरिका में एक भारतीय मूल के पूर्व सीईओ को निवेशकों को धोखा देने और निवेशकों के राजस्व को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने के मामले में दोषी पाया गया है।टेक स्टार्ट-अप कंपनी हेडस्पिन के पूर्व सीईओ और संस्थापक मनीष लछवानी ने इस मामले में अपनी घोखाधड़ी का आरोप स्वीकार कर लिया है।
बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। पूर्व आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया की पत्नी उमा ने आनंद की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है और उसे दोबारा जेल में डालने की मांग की है।
Karnataka Election 2023 पीएम मोदी समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने आज कर्नाटक में पार्टी को जीत दिलाने के लिए रैली की। रैली के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला और कहा कि पीएफआई को आश्रय देने का काम भी इन्होंने किया।
जौनपुर।* लाइन बाजार थाना पुलिस ने फर्जी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) और पिरामिड चेन नेटवर्क के जरिए बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की
निःशुल्क ऑर्थोपेडिक मेडिकल कैंप का शुभारंभ, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं महिला खत्री सभा के तत्वावधान में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों न
Leave a Comment: