उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत प्रथम चरण के कल होने वाले मतदान में समाज के हर तबके और हर वर्ग के लोगों को बिना किसी भय,
उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत प्रथम चरण के कल होने वाले मतदान में समाज के हर तबके और हर वर्ग के लोगों को बिना किसी भय, पक्षपात और बिना किसी रोक-टोक के सुविधापूर्वक मतदान कराने हेतु हर संभव सुरक्षा व्यवस्था और सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर मांग की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में कहा है कि निर्वाचन में मतदान करना हर मतदाता का अधिकार है। लोकतंत्र के इस पवित्र पर्व में उत्साह पूर्वक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान कराना चुनाव आयोग की संवैधानिक एवं नैतिक जिम्मेदारी भी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र में आगे लिखा है कि यह पत्र लिखने की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि विगत दिनों रामपुर उपचुनाव में कुछ शरारती तत्वों द्वारा कुछ लोगों को मतदान करने से रोका गया था जिसकी खबरें लगातार मीडिया के माध्यम से प्रसारित एवं प्रकाशित भी हुई थी। ऐसे में लोकतंत्र की मर्यादा और गरिमा बनाये रखने के लिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराये जाने हेतु अपने स्तर से समुचित कार्यवाही करें।
सेवा में,
श्रीमान प्रधान संपादक/प्रतिनिधि
............................................
दैनिक समाचार पत्र, लखनऊ।
( पंकज तिवारी )
प्रवक्ता
उत्तर प्रदेश कांग्रेस
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Sonam Kapoor फिल्म इंडस्ट्री की अदाकारा सोनम कपूर की अच्छी संख्या में फैन फॉलोइंग है। वह नीरजा सहित कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर एक ऐसी खबर आई है जिसे जानने के बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा।
Unlisted Shares में विदेशी निवेशकों की ओर से फेयर मार्केट वैल्यू से ऊपर के निवेश पर टैक्स लगेगा। सरकार इसके लिए फाइनेंस एक्ट 2023 में बदलाव कर चुकी है और इसके नियम जल्द जारी हो सकते हैं।
21वीं सदी के डिजिटल जमाने में लोग सोशल मीडिया को मनोरंजन के साथ-साथ अपने कंटेंट के द्वारा मोटी कमाई भी कर अपने डिजिटल संपत्ति की वैल्यू बढ़ा रहे हैं। ऐसे में अगर सोशल मीडिया अकाउंट के होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी चनने का क्या है नियम।
जौनपुर। स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक अश्विनी महाजन नें अपने संबोधन में कहा कि मंच दुनिया के सबसे अमीर बिज़नेसमैन एलन मस्क के गैर-ज़िम्मेदाराना
Leave a Comment: