संभल:आज नगर के मोहल्ला हल्लू सराय में क्षत्रिय समाज की ओर से आयोजित होने वाले परंपरागत सात दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ व सा


अब तक न्यूज़ चैनल
रिपोर्टर सचिन रस्तौगी
जिला सभंल

संभल:आज नगर के मोहल्ला हल्लू सराय में क्षत्रिय समाज की ओर से आयोजित होने वाले परंपरागत सात दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ व सात दिवसीय भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल  हुए। पंचांग पूजनव हवन के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विशाल चौहान द्वारा आरती करके किया गया। क्षत्रिय महासभा के सदस्यों ने उनका स्वागत गले में राधे नाम का पटका डालकर  किया। 
कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल से शुरू होकर हल्लू सराय के मुख्य गेट से बहजोई मार्ग होती हुई बरेली सराय में जाकर पंचायत घर से होती हुई कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुई।
 कलश यात्रा में 108 कलशों  ने माहौल को अलौकिक बना दिया । कलश यात्रा का स्वागत जगह-जगह लोगों ने अपने घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर किया।
बड़ी संख्या में भक्तजन पीले वस्त्र धारण किए हुए थे जिन्होंने भक्ति में माहौल बनाया। कलश यात्रा संपन्न होने के बाद सभी माताओं बहनों ने यज्ञ बेदी की परिक्रमा के उपरांत सभी कलशों को यज्ञशाला के अंदर सुसज्जित किया। 
मुख्य यजमानों में ताराचंद्र सिंह उनकी पत्नी कंचन व हर्षित उनकी पत्नी आंचल रहे।
कार्यक्रम के दौरान निशा, मेधा, मीनू पूनम पवार,मंजू रूबी,शकुंतला, मधु, बबली, श्वेता सिंह,कनक ,वसुंधरा, क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष मदन सिंह ललित सिंह उपाध्यक्ष दीन दयाल सिंह, ताराचंद्र,लक्ष्मण सिंह, अमित कुमार,दिनेश सिंह, नंबरदार छिद्दा,भगवानदास सिंह,महेंद्र,मुरली, सिंह, सुभाष,मोनू ओमकार सिंह ललित नरेश आनंद प्रकाश शिवम सिंहझ प्रशांत कुमार भूपेंद्र सिंह थान सिंह इंदर सिंह नरपत सिंह ऋषभ अतुल चरण सिंह, कौशल सिंह,प्रकाश, तरुण, त्रिलोकी सिंह राठौर आदि उपस्थित रहे।
.................................................
दिनांक 24 तारीख से 30 तारीख तक सुबह 8:00 से 12:00 तक नियमित यज्ञ व  5:00 से 9:00 तक कथा का आयोजन किया जाएगा। कथावाचक के रुप में श्री अतुल कृष्ण जी महाराज जो कि वृंदावन से आए हुए हैं व यज्ञ आचार्य श्री प्रमोद जी महाराज के द्वारा किया जाएगा। यज्ञ में 16000 मंत्रों का जाप किया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।