धान की फसल क्षति मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने जुलूस निकालकर कृषि कार्यालय को घेरा
धान की फसल क्षति मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने जुलूस निकालकर कृषि कार्यालय को घेरा
Ayodhya: मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह पहुंचे अयोध्या, बोले-वसुधैव कुटुंबकम ही हिंदू धर्म की विशेषता
मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह सोमवार को अयोध्या पहुंचे। लखनऊ से सड़क मार्ग से वह सरयू तट स्थित सरयू अतिथि गृह पहुंचे। यहां नए सिरे से तरोताजा होने के बाद वह बजरंगबली की प्रधानता में पीठ हनुमानगढ़ी पहुंचे। हनुमान जी की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना एवं आरती की। इस दौरान मारीशस के राष्ट्रपति भक्ति भाव में लीन दिखे। हनुमानगढ़ी के संत एवं शीर्ष हिंदूवादी नेता राजूदास ने उनका स्वागत सत्कार किया।
हनुमानगढ़ी में श्रद्धा निवेदित करने के बाद मारीशस के राष्ट्रपति रामलला के दरबार में नतमस्तक होने पहुंचे। वह पूरे भाव और निष्ठा से रामलला के सम्मुख श्रद्धावनत रहे। उन्होंने रामलला की आरती भी की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ भी की और बोले- भगवान राम ने मुझे बुलाया है, इसलिए मैं आया। रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने मारीशस राष्ट्रपति का अभिनंदन किया और उन्हें राम लाला का प्रसाद भी भेंट किया। उन्होंने इसके बाद रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को भी देखा। मंदिर निर्माण कार्य का साक्षी बन कर राष्ट्रपति निहाल नजर आए।
मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह सोमवार को अयोध्या पहुंचे। लखनऊ से सड़क मार्ग से वह सरयू तट स्थित सरयू अतिथि गृह पहुंचे। यहां नए सिरे से तरोताजा होने के बाद वह बजरंगबली की प्रधानता में पीठ हनुमानगढ़ी पहुंचे। हनुमान जी की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना एवं आरती की। इस दौरान मारीशस के राष्ट्रपति भक्ति भाव में लीन दिखे। हनुमानगढ़ी के संत एवं शीर्ष हिंदूवादी नेता राजूदास ने उनका स्वागत सत्कार किया।
हनुमानगढ़ी में श्रद्धा निवेदित करने के बाद मारीशस के राष्ट्रपति रामलला के दरबार में नतमस्तक होने पहुंचे। वह पूरे भाव और निष्ठा से रामलला के सम्मुख श्रद्धावनत रहे। उन्होंने रामलला की आरती भी की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ भी की और बोले- भगवान राम ने मुझे बुलाया है, इसलिए मैं आया। रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने मारीशस राष्ट्रपति का अभिनंदन किया और उन्हें राम लाला का प्रसाद भी भेंट किया। उन्होंने इसके बाद रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को भी देखा। मंदिर निर्माण कार्य का साक्षी बन कर राष्ट्रपति निहाल नजर आए।इसके बाद राष्ट्रपति सिद्ध पीठ कनक भवन पहुंचे और कनक बिहारी सरकार की पूजा अर्चना और आरती की। कनक भवन के दर्शन के बाद राष्ट्रपति सरयू होटल वापस पहुंचे और वहां जहां भोजन करने के बाद वह दोपहर एक बजे वापस लखनऊ के लिए रवाना होंगे। राम नगरी में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह रूट डायवर्जन किया गया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
धान की फसल क्षति मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने जुलूस निकालकर कृषि कार्यालय को घेरा
महिला की चाकू से गोदकर की गई निर्मम हत्या,
इस वक्त की बड़ी खबर जनपद सीतापुर से आ रही है तहसील मिश्रिख थाना संदना अंतर्गत
Leave a Comment: