त्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ ब्लाक में ओवरलोडेड वाहन खाई में गिरा, 12 लोगों के मरने की आशंका
ग्रामीण संपर्क मार्ग पर ओवरलोडेड यात्री वाहन (टाटा सूमो) 500 मीटर गहरी खाई में गिरा। दो महिलाओं समेत 12 की मौत हो गई। तीन गंभीर घायल हो गए। दो ने कूदकर जान बचाई। नौ सीटर टाटा सूमो में कुल 17 लोग सवार थे। जिसमें पांच छत पर बैठे थे।
इस मार्ग पर अभी वाहनों के संचालन की अनुमति नहीं
जिस स्थल पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में समाया वहां सड़क खस्ताहाल थी। परिवहन विभाग ने इस मार्ग पर अभी वाहनों के संचालन की अनुमति नहीं दी है। इसका कुछ हिस्सा निर्माणाधी है। यह वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले चेक पोस्ट से होकर गुजरा लेकिन कहीं पर भी उसे नहीं रोका गया। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए हादसे को दो दो लाख रुपये मृतकों आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं।
दुर्घटनास्थल पर बरसाती नाले के कारण सड़क का हिस्सा कच्चा और पथरीला था। वहीं सूचना मिलते ही एसडीआरएफ रेस्क्यू करने घटनास्थल पहुंच गई है।वहीं, एआरटीओ के मुताबिक वाहन के कागज सही पाए गए। रोड़ पास नही है।
मुखयमंत्री ने तेजी से राहत व बचाव के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जोशीमठ तहसील अंतर्गत् उर्गम पला जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जौनपुर। शासन के निर्देशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर जी के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग ने पीएम श्री विद्यालयों में तकनीक आधारित शिक्षण को बढ़
जौनपुर/मड़ियाहूं नगर के सत्ती माता मंदिर के समीप स्थित जोगापुर नहर में सोमवार को तीन मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुस
Leave a Comment: