किराना की दुकान का गैस फैन तोड़ एक डेढ़ लाख का माल उड़ाया*


अब तक न्यूज़ चैनल 
रिपौटर सचिन रस्तोगी 
जिला सभंल यूपी 

किराना की दुकान का गैस फैन तोड़ एक डेढ़ लाख का माल उड़ाया*

संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र में सोमवार रात किराना की दुकान का गैस फैन तोड़कर चोरों ने एक डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। असमोली थाने से 400 मीटर दूरी पर घटना हुई। पुलिस की रात्रिगश्त में बरती जा रही लापरवाही से नागरिकों में गुस्सा है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।

असमोली क्षेत्र के निवासी मनीष की अंग्रेजी शराब ठेके के पास किराना की दुकान है। रात में चोरों ने दुकान का गैस फैन तोड़कर दस पन्द्रह हजार रुपये की नकदी के अलावा सिगरेट,   घी समेत एक लाख डेढ़ लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह मनीष दुकान पर पहुंचा तो दुकान का गैस फैन देख दंग रह गया।

खास बात ये रही कि असमोली थाने से महज 400 मीटर दूरी पर घटना हुई। इसके बावजूद पुलिस को इसकी भनक नहीं लग सकी।  असमोली थाना पुलिस की लापरवाही के चलते क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दे दी है। असमोली थाना प्रभारी  का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।