नगर पंचायत क्षेत्र का विकास मालिक भैया के द्वारा ही संभव!


रिपोर्ट
शमसुलहक खान
अब तक टीवी ब्यूरो चीफ बस्ती

नगर पंचायत क्षेत्र का विकास मालिक भैया के द्वारा ही संभव!

नगर बाजार। नगर निकाय चुनाव को लेकर बस्ती जिले में सरगर्मियां तेज है पोस्टर बैनर से बाजार और कस्बे पटे पड़े है। सभी पार्टियों के उम्मीदवार  अपनी-अपनी दावेदारी को लेकर जनता से मुखातिब है। उम्मीदवार अपने आपको बेहतर सिद्ध करने के लिए जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं। नगर पंचायत चुनाव को लेकर जब     लोगों से बात की गई तो लोगो ने  कहा नगर पंचायत में जितने भी प्रत्याशी आज तक रहे हैं उनसे उम्मीदें तो काफी थी पर अभी तक कोई अपनी बातों पर खरा नहीं उतरा। लेकिन आने वाले समय में समाज से जुड़े हुए जितेंद्र सिंह उर्फ मानिक भैया क्षेत्र में रहकर लोगों के दुख सुख में साथ खड़े रहते हैं। इसलिए हम भी लोग उनके साथ है।  
    उन्होंने कहा कि नगर पंचायत नगर की सम्मानित जनता का पूरा सहयोग एवं आशीर्वाद मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी यदि उन्हें अवसर देती है तो वह इस नगर पंचायत की दशा और दिशा दोनों सुधारने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर रंजीत श्रीवास्तव, अकरम,सुनील गुप्ता, गणेश मिश्रा,सुजीत,रमजान अली, वीरेन्द्र,सुधीर,राज बाबा सहित लोग मौजूद रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।