डेंगू मच्‍छरों का प्रकोप प्रयागराज में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे में कई डेंगू के नए मरीज मिले। बुखार से मरने वालों की संख्‍या भी बढ़ रही है। एक ही दिन में तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई। डेंगू से बचने के लिए तैयारियां काम नहीं आ रही है। एक ही गांव में दो मौतें


डेंगू मच्‍छरों का प्रकोप प्रयागराज में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे में कई डेंगू के नए मरीज मिले। बुखार से मरने वालों की संख्‍या भी बढ़ रही है। एक ही दिन में तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई। डेंगू से बचने के लिए तैयारियां काम नहीं आ रही है।

एक ही गांव में दो मौतें : उरूवा विकासखंड अंतर्गत रामनगर गांव के अधिकांश घरों में लोग बीमार हैं। इस गांव के 52 वर्षीय अशोक केशरी और 40 वर्षीय पिंटू केशरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस गांव के लोगों में दहशत है। क्योंकि चार दिन पहले ही रीशू शर्मा 38 वर्ष, की डेंगू से मौत हो गई थी। सप्ताह भर रामनगर के ही 18 वर्षीय युवक की भी जान जा चुकी है। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि नीरज यादव ने बताया कि कई लोग अब भी बीमार हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।