15 नवंबर को होगा रेल रोको आंदोलन मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर 


सुदनीपुर हाल्ट रेलवे स्टेशन पर जज सिंह अन्ना के साथ रेल आंदोलनकारियों ने जमकर किया प्रदर्शन खोली रेल शासन की पोल टिकट नहीं मिलता सुदनीपुर में 15 नवंबर को होगा रेल रोको आंदोलन मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर 
   जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत-सुदनीपुर हाल्ट रेलवे स्टेशन पर आज जज सिंह अन्ना के साथ सैकड़ों आंन्दोलनकारियो ने जमकर प्रदर्शन किया और सुदनीपुर स्टेशन की दुर्दशा पर अपनी मांगे रखी सुदनीपुर टिकट बुकिंग घर किसी भी छड़ टूट फूट कर गिर सकता है। आंदोलनकारियों ने कहा कि शुदनीपुर हाल्ट रेलवे स्टेशन पर हमें कभी टिकट नहीं मिलता और हम बिना टिकट जाने को मजबूर हो जाते हैं और हम रेलयात्रियों से जौनपुर इलाहाबाद में बिना टिकट पकडे जाने पर  ₹4000 जुर्माना भरना पड़ता है ,शुदनीपुर स्टेशन में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है कभी सुदनीपुर बीआईपी हाल्ट स्टेशन था l
आन्दोलनकारियों ने 15 नवंबर को रेल रोको आंदोलन की घोषणा कर दी है और कहा है कि मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर हमें सुहेलदेव एक्सप्रेस 22433/22434 के ठहराव की तत्काल जरूरत है l
जौनपुर प्रयागराज संगम को सुबह जौनपुर से पुराने समय 5:20 बजे चलाने की मांग आंदोलनकारियों ने की,
  प्रयागराज संगम से जौनपुर के लिए 17:40 बजे ट्रेन चलाने की मांग की।
      मुकेश चंद मोदनवाल मडियाहू जौनपुर रिपोर्टर अब तक टीवी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।