रंगदारी मांगने में डूडा का निलंबित जेई गिरफ्तार


रंगदारी मांगने में डूडा का निलंबित जेई गिरफ्तार, आवास लाभार्थी से घूस मांगते लोगों ने पकड़ा था,आवास के लाभार्थी से रंगदारी और मारपीट मामले में रविवार को स्थानीय लोगों ने डूडा के निलंबित जेई को पकड़ा था। सोमवार को रंगदारी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।डूडा के निलंबित जेई अभिषेक तिवारी को लंका पुलिस ने रंगदारी समेत अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया। सोमवार को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेजा गया। नरिया के गांधीनगर में पास आवास के लाभार्थी से रंगदारी और मारपीट मामले में रविवार को स्थानीय लोगों ने जेई को पकड़ा और लंका पुलिस को सौंपा था। पीड़ित आसिफ की तहरीर पर देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। 

लंका थाना अंतर्गत नरिया वार्ड के गांधी नगर निवासी आसिफ अली का आरोप है कि डूडा से उसका आवास बनवाने का पैसा पास हुआ है। कमीशन के तौर पर जेई ने 17 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। आरोप है कि निलंबित जेई ने मां को धमकाकर आठ हजार रुपये वसूल लिया था और शेष रकम के लिए धमकी दे रहा था।


रविवार की सुबह जेई घर आ धमका और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। आसपास के लोगों ने जेई को पकड़कर पुलिस को सौंपा। लंका इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सामनेघाट त्रिमुहानी निवासी जेई अभिषेक तिवारी के खिलाफ रंगदारी, मारपीट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज करते हुए सामनेघाट से गिरफ्तार किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।