14 साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला: पीड़िता की हालत में सुधार..
14 साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला: पीड़िता की हालत में सुधार
14 साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला: पीड़िता की हालत में सुधार, सीसीटीवी से हुई एक आरोपी की पहचान,
14 साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला: पीड़िता की हालत में सुधार, सीसीटीवी से हुई एक आरोपी की पहचान, तलाश जारी,कन्नौज जिले में गुरसहायगंज के सर्किट हाउस में एक बालिका मरणासन्न मिली थी। मामले में पुलिस ने छह युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।कन्नौज में सर्किट हाउस में खून से लथपथ मरणासन्न हालात में मिली बालिका की सेहत में सुधार है। अभी बालिका बोलने में असमर्थ है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस एक युवक की तलाश में दबिश दे रही है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें कि गुरसहायगंज कस्बा के एक मोहल्ला निवासी गट्टा और बतासा व्यापारी की 14 वर्षीय बेटी रविवार दोपहर करीब 12 बजे बाजार गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। छानबीन के दौरान वह सर्किट हाउस में खून से लथपथ मरणासन्न हाल में वह मिली।
बालिका का कानपुर के नर्सिंगहोम में इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार बालिका की हालत ठीक है, अभी तक उसने आंखें नहीं खोलीं हैं। वहीं पुलिस कस्बे में जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए छह युवकों से पूछताछ कर रही हैं, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा सका।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। गुरसहायगंज के सर्किट हाउस परिसर में 14 साल की एक बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में दुष्कर्म कर बालिका की हत्या के प्रयास की बात सामने आई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
14 साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला: पीड़िता की हालत में सुधार
देवरिया में बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में चौकी इंचार्ज की मौत
14 साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला
Leave a Comment: