देवरिया में बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में चौकी इंचार्ज की मौत


देवरिया में बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में चौकी इंचार्ज की मौत, दीवान घायल,उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां बाइक सवार पुलिसकर्मियों को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चौकी इंचार्ज की मौत हो गई। जबकि उसका साथी दीवान घायल हो गया।उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के मईल थाना इलाके के तेलियां कला स्थित श्रीराम इंटर कालेज के पास मंगलवार को बोलेरो और बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें बरहज थाने में तैनात गौरा चौकी इंचार्ज रमाशंकर यादव (46) पुत्र नरसिंह यादव और दीवान अजय सिंह पुत्र स्व.साहब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। 


जानकारी होने पर मौके पर बरहज और मईल पुलिस पहुंच गई। जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। जहां चौकी इंचार्ज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दीवान अजय सिंह बुरी तरह से घायल हैं।


गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाना स्थित हरिहरपुर गांव निवासी रमाशंकर सिंह यादव पुत्र नरसिंह यादव 1996 में पुलिस में भर्ती हुए थे। जो करीब चार माह से बरहज के गौरा चौकी इंचार्ज पद पर तैनात थे। पुलिस के अनुसार, सुबह दीवान अजय सिंह पुत्र स्व. साहब सिंह सरकारी काम से कहीं जा रहे थे। 

इसी बीच तेलियां कला इंटर कालेज के पास विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चौकी इंचार्ज के मौत की जानकारी होने पर सहकर्मियों में मातम पसर गया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।