वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 12 से 15 लोग आपस में लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं।
अलीगढ़ के थाना देहली गेट इलाके के नगला मेहताब नई आबादी में दो पक्षों के बीच दीपावली की रात पटाखा चलाने को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 12 से 15 लोग आपस में लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं।
एक दूसरे के साथ मारपीट भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं ईंट-पत्थर भी बरसा रहे हैं। सूचना किसी प्रकार पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने बमुश्किल माहौल को शांत कराया और घायल महिला और पुरुषों को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हालांकि घटना के संबंध में कंचन नाम की एक महिला ने बताया है कि पड़ोस के रहने वाले नामजद लोगों द्वारा घर पर सो रहे उसके परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें कंचन के परिवार से महिलाओं व पुरुषों समेत सात लोग घायल हुए हैं। कंचन के मुताबिक दूसरे पक्ष सुरेंद्र और देव पाल द्वारा यह हमला किया गया है।
जिनकी ओर से पहले भी एक मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। कंचन के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर ही दीपावली की रात यह हमला हुआ है। हालांकि पुलिस ने बताया है कि दीपावली की रात नगला मेहताब में दो पक्षों के बीच पटाखा चलाने को लेकर झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। तहरीर के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
प्रयास मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल नहटौर रोड धामपुर
डॉक्टर दिनेश कुमार की ओर से जनपद वासियों वह नगर वासियों को धनतेरस दीपावली एवं भैया दूज के हार्दिक शुभकामनाएं
जनपद सीतापुर विकासखंड गोंदलामऊ
ग्राम विकास अधिकारी विनीता वर्मा ग्राम पंचायत केशुवामऊ धनतेरस दीपावली भैया दूज गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
सेठ श्री केदारनाथ सेठ धीरज सेठ दीपू इलेक्ट्रॉनिक हाउस हरगढ बाजार जिगना मीरजापुर की ओर से क्षेत्रवासियों देशवासियों और सीमा पर तैनात जवानों को दीपावली एवं भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत-बहुत बधाई
हमारे यहां इलेक्ट्रॉनिक और सोने चांदी के आभूषण एवं बर्तन उत्तम क्वालिटी का भंडार उच
जौनपुर /मड़ियाहूं स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के शिष्य राजकुमार यादव के प्रतिष्ठान पर बुद्धवार को गुरु पूर्णिमा पर शिष्यो द्वारा एक विशाल सत्संग का आयोजन किया
जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद जौनपुर की तहसील सदर इकाई की पूर्व निर्धारित बैठक मंगलवार को कैंप कार्यालय, न्यूज वन इंडिया कार्यालय पर तहसील
क्षेत्राधिकारी सदर तथा क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय द्वारा बस्ती जनपद में ओवर स्पीडिंग पर सख्त कार्रवाई के लिए दो नये इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना
Leave a Comment: