लखनऊ स्थित दीनबंधु हॉस्पिटल में उसे भर्ती करवाया गया।


लखनऊ स्थित दीनबंधु हॉस्पिटल में उसे भर्ती करवाया गया। बताया जाता है कि इंस्फेक्शन की वजह से पूरे शरीर में पॉयजन फैल गया और इलाज के दौरान सोमवार रात लगभग एक बजे मौत हो गई।अमेठी जिले में भादर में मॉडल थाना रामगंज के त्रिसुंडी गांव में एक ही दिन दो सगे भाइयों की मौत से घर में कोहराम मच गया। घटनाक्रम के अनुसार थाना क्षेत्र के त्रिसुंडी गांव निवासी संजय कश्यप (40) एक सप्ताह पूर्व बाइक स्टार्ट कर रहा था। किक उसके पैर में लगी जिससे वह चोटिल हो गया। रामगंज स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां उसका इलाज करवाया गया। सोमवार को अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। पैर में काफी सूजन आ गई। परिजन उसे सुल्तानपुर स्थित एक नर्सिंग होम ले गए जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया।

 

लखनऊ स्थित दीनबंधु हॉस्पिटल में उसे भर्ती करवाया गया। बताया जाता है कि इंस्फेक्शन की वजह से पूरे शरीर में पॉयजन फैल गया और इलाज के दौरान सोमवार रात लगभग एक बजे मौत हो गई। शव लगभग चार बजे सुबह घर पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक का बड़ा भाई रंधे कश्यप (42) छोटे भाई का शव देखकर अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे रामगंज स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो भाइयों की दीपावली के दिन हुई मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।