आदर्श नाट्य समिति नवाबाद सुजानगंज जौनपुर द्वारा सामाजिक नाटक का हुआ मंचन।


खास रिपोर्ट। बृज नाथ दुबे मछली शहर जौनपुर।
      आदर्श नाट्य समिति नवाबाद सुजानगंज जौनपुर द्वारा सामाजिक नाटक का हुआ मंचन।

बताते चलें की आदर्श नाट्य समिति नवाबाद सुजानगंज जौनपुर के द्वारा ,"फेक दो कलम उठा लो बंदूक "नामक नाटक का बहुत ही भव्य तरीके से मंचन हुआ। जिसमें सभी सहभागी कलाकार अपने अभिनय द्वारा आए हुए नाटक प्रेमी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किए। अपने हास्य अभिनय द्वारा राजपति पटेल ओझा जी ने लखपतिया के रोल में जान डाल दिया साथ ही साथ भोलानाथ पटेल और महेंद्र कुमार पटेल द्वारा किए गए अभिनय को देखकर दर्शको ने खूब ताली बजाई। सर्वप्रथम सरस्वती पूजा के उपरांत श्री सौरभ पटेल जिला पंचायत सदस्य के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन हुआ। अध्यक्ष गौरीशंकर पटेल डायरेक्टर हरी लाल पटेल कोषाध्यक्ष महेंद्र पटेल एवं प्रताप बहादुर पटेल अमृतलाल पटेल अमित कुमार एडवोकेट संदीप पटेल एडवोकेट लालजी पटेल पत्रकार अब तक टीवी का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा। संचालन राजकुमार पटेल ने किया एवं संगीत बंटेश कुमार मधुर द्वारा दिया गया

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।