महू क्षेत्र की केपटाउन कॉलोनी के पूर्व सैनिक के साथ मारपीट के मामले में सामान्य धाराओं में केस दर्ज धाराएं बढ़ाने की मांग की गई


महू क्षेत्र की केपटाउन कॉलोनी के पूर्व सैनिक के साथ मारपीट के मामले में सामान्य धाराओं में केस दर्ज धाराएं बढ़ाने की मांग की गई

एंकर-- महू क्षेत्र की केपटाउन कॉलोनी के पूर्व सैनिको ने एडिशनल एसपी कार्यालय जाकर एडिशनल एसपी शशिकांत कनकने को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि पूर्व सैनिक राकेश ठाकुर एवं उनके परिवार की महिलाओं के साथ क्षेत्र के असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन  मारपीट करते हुए गुंडागर्दी की गई। इसकी शिकायत फरियादी  पूर्व सैनिक राकेश ठाकुर निवासी केप्सटाउन कॉलोनी ने दिनाक 19 अक्टूबर 2022 को किशनगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। परंतु पूर्व सैनिकों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र सिंह पिता लाडसिंह निवासी ग्राम पिगडम्बर के खिलाफ मामूली धाराओं में केस दर्ज किया जबकि पूर्व सैनिक राकेश एवं उनकी पुत्री के साथ मारपीट करते हुए जख्मी कर दिया था। आरोपी के खिलाफ धारा बढ़ाने के लिए एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपा गया इस मौके पर मेजर सौरभ शर्मा,ऑनर कैप्टन पुरेंद्र सिंह नेगी,हवलदार सुनील सेन,नायब सूबेदार देवराज हीरे,अनिल सिंह नेगी अजय सिंह पंवार, जोगेंद्र सिंह ठाकुर,सुमेर सिंह बुंदेला आदि कई प्रमुख रूप से मौजूद थे। केपटाउन कॉलोनी बनी शराबियों का अड्डा प्रशासन को उस ओर ध्यान देना चाहिए 

बाइट.... राकेश सिंह ठाकुर पूर्व सैनिक 

बाइट........ शशिकांत कनकने एडिशनल एसपी महू

 इंदौर के महू से हीरा सिंह ठाकुर  की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।