बेरहम जीवनसाथी: हत्या के बाद निर्वस्त्र कर फेंका पत्नी का शव, निजी अंग पर भी किया आघात, ऐसे शुरू हुआ था रिश्ता
गुरुग्राम के इफ्को चौक के पास सोमवार की शाम सूटकेस में मिले महिला के शव की पहचान करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान मूलरूप से यूपी के सुल्तानपुर निवासी 20 वर्षीय प्रियंका के रूप में की गई है। महिला ने पिछले साल 2 फरवरी को राहुल नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। तीन दिन पहले घरेलू कलह में राहुल ने ही अपनी प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर पर कई जगह जलने के निशान भी मिले थे। इसके अलावा उसके गुप्तांग पर भी चोट मारी गई थी। बीते सोमवार को इफ्को चौक के पास सूटकेस में महिला का शव मिला था। इसकी सूचना पुलिस को एक ऑटो रिक्शा चालक ने दी थी। इस पर मामला दर्ज करते हुए डीएलएफ फेज-4 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।
2 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति -
इसी क्रम में पुलिस ने विभिन्न स्त्रोत से जानकारी एकत्र करते हुए अगले दिन ही महिला की पहचान मूल रूप से यूपी के सुल्तानपुर की निवासी 20 वर्षीय प्रियंका के रूप में की थी।
3 of 7
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग -
शुरुआत में ही पति पर हो गया संदेह
महिला अपने पति के साथ सिरहौल गांव में किराए पर रहती थी। इसके बाद पुलिस का शक सबसे पहले मृतका के पति पर ही गया। क्योंकि आरोपी की तरफ से पुलिस को किसी तरह की शिकायत नहीं दी गई थी।
सूटकेस में मिला महिला का शव -
पुलिस ने आरोपी राहुल को अगले ही दिन मंगलवार को सिरहौल गांव से ही हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने घरेलू कलह के चलते पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
5 of 7
मृतक का फाइल फोटो -
आपको बता दें कि गुरुग्राम के इफ्को चौक के पास सोमवार शाम को एक लावारिस सूटकेस से महिला का शव बरामद हुआ था। उस समय महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। सोमवार शाम करीब चार बजे इफ्को चौक के पास एक बड़ा सूटकेस पड़ा मिला था। सूटकेस के आसपास लावारिस कुत्ते घूम रहे थे।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति - फोटो :
कुत्तों के बार-बार सूटकेस को सूंघने की घटना को लेकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-18 पुलिस ने किसी विस्फोटक की आशंका से घेराबंदी के बाद आसपास से लोगों को दूर हटा दिया।
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो :
मौके पर बम निरोधी दस्ते को भी बुला लिया गया। इसी बीच सूटकेस को खोला गया तो उसमें महिला का शव मिला। सूटकेस के अंदर महिला के कुछ कपड़े भी रखे थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
निर्भया कांड जैसी दरिंदगी की झूठी कहानी के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि हाथ-पैर बांधकर नर्स को बोरी में बंद करके आश्रम रोड पर मास्टरमाइंड आजाद ने रखा था
जौनपुर विकास खंड मछलीशहर के भटहर स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंडित राजेश तिवारी के सेवानिवृत्ति अवसर पर भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया
जौनपुर।* सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह
जौनपुर।* सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह
जौनपुर।* बरसठी थाना में तैनात एक कांस्टेबल द्वारा कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। कांस्टेबल की पहचान मिर्जापुर निवासी विवेक गौड़ के रूप मे
जौनपुर।* उत्तर प्रदेश सरकार की "सबको हुनर, सबको काम" की मंशा को साकार करने के उद्देश्य से जनपद में 03 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक दिव्यांग रोजगार अभियान 3.0 का आय
Leave a Comment: