प्रथम पहल फाउंडेशन रजि मथुरा द्वारा द्वितीय वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से स्थानीय होटल में मनाया गया कार्यक्रम


प्रथम पहल फाउंडेशन रजि मथुरा द्वारा द्वितीय वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से स्थानीय होटल में मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री श्रीकांत शर्मा विधायक, विशिष्ठ अतिथि श्री रवि कांत गर्ग , डॉ कमल कांत उपमन्यु एडवोकेट अध्यक्ष बृज प्रेस क्लब, ठा. ओम प्रकाश सिंह एमएलसी, श्याम सिंघल, मनीष शंकर महाराज, संरक्षक ओम प्रकाश अग्रवाल कपड़े वाले, ठा. राजा भोज, ममता बिंदल, सिंधु मांगलिक,संस्थापक अध्यक्ष सीए अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल कनुआ, महामंत्री योगेश गोयल, उपाध्यक्ष योगेश सराफ,प्रियेश अग्रवाल एड चंद्रमोहन अग्रवाल,प्रबीन चूड़ी, मनोज सराफ, इत्यादि द्वारा दीप प्रज्वलन व गणेश वंदना के साथ हुई, समस्त संस्थागत पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया इसके बाद अतिथियों द्वारा पत्रिका का विमोचन एवं संस्था की वेबसाइट की लॉन्चिंग कराई संस्थापक अध्यक्ष सीए अमित अग्रवाल ने संस्था के कार्यों का विवरण देते हुए बताया कि संस्था स्वास्थ्य के क्षेत्र में तीव्र गति से कार्य कर रही है और संस्था द्वारा संचालित निशुल्क ओपीडी के माध्यम से जरूरतमंदों लोगो को अनुभवी डॉक्टर्स द्वारा निशुल्क दवा एवं परामर्श मुहैया कराए जा रहे हैं संस्था का संकल्प शहर के अंदर भव्य हॉस्पिटल का निर्माण करना है हॉस्पिटल निर्माण के लिए जमीन की तलाश जारी है जमीन मिलते अति शीघ्र ही एक बहुत बड़ा हॉस्पिटल बनकर तैयार होगा जो लागत मूल्य पर ब्रजवासियों की सेवा करने में बहुत ही मददगार साबित होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि श्री श्रीकांत शर्मा विधायक ने कहा की मथुरा शहर में प्रथम पहल फाउंडेशन रजि मथुरा एक ऐसी संस्था है जो बिना किसी सरकारी अनुदान के ब्रजमंडल के लोगों को निशुल्क इलाज देने का कार्य कर रही है इस संस्था के समस्त सदस्य तारीफ के काबिल है  विशिष्ठ अतिथि रवि कांत गर्ग पूर्व ऊर्जा मंत्री व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि प्रथम पहल धर्मार्थ संस्था द्वारा किये जा रहे कार्य सराहनीय व अतुलनीय हैं उन्होंने कहा कि संस्था के गत कार्यक्रम में सामिल हुए महापौर डॉ मुकेश आर्यबंधु ने नगर निगम द्वारा हॉस्पिटल के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने की पहल की थी उस पर भी विचार चल रहा है
ब्यूरो चीफ आलोक तिवारी अब तक टीवी चैनल जनपद मथुरा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।