छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से एक सनसनीखेज मामला सामना आया है. जिले में बढ़ते अपराधिक घटनाएं बता रही है कि अपराधी बेखौफ हो चुके हैं और इसका ताजा उदाहरण लवन की घटना है जहां एक डांस कार्यक्रम के दौरान लडकी को छेड़ने से मना करना आरोपी को नागवार गुजरा. दशहरे के दिन अपने दोस्तों के साथ मिलकर छेड़खानी से मना करने वाले युवक को मौत के घाट उतार दिया.
सीने पर मिली थी गहरी चोट
पूरा मामला लवन थाना क्षेत्र का है जहां ग्राम कोलिहा के रहने वाले रामस्वरूप की लाश मिली थी जिसके सीने पर गहरे चोट के निशान थे. वहींं, पुलिस की कार्यवाही मे लेटलतीफी देख आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लवन चौकी का घेराव भी किया था.आनन-फानन मे पुलिस ग्रामीणों के आक्रोश को देख आठ संदेही लोगों को हिरासत में कर पुछताछ कर रही थी.
लड़की से छेड़खानी करने से किया था मना
बीस दिन पूर्व डांस कार्यक्रम में शिवा नामक युवक लड़की को छेड़खानी कर रहा था जिसे रामस्वरूप ने मना किया जिसपर उसी वक्त उसने देख लेने और कुछ लोगों से हत्या करने की बात कही थी. उसके बाद दशहरे के दिन शाम को जब रामस्वरूप लवन गया तो उसी वक्त आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ उसे पकड़ लिया और लवन कालेज रोड सुनसान इलाके मे ले जाकर मारपीट कर लोहे के औजार से हत्या कर दिया.
पुलिस चौकी का किया घेराव
घटना की सूचना मिलने पर लवन पुलिस चौकी प्रभारी घटना स्थल पहुंचे और जांच में जुटे इसी दौरान घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने लवन पुलिस चौकी का घेराव कर दिया. पुलिस के आठ संदेही आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद आज आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों से घटना समय पहने कपड़े एवं प्रयुक्त हथियार तथा 3 मोटरसाइकिल जप्त की हैं.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बहराइच:-* मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत ग्राम मदरही व बिचपरी थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच में चौपाल लगाकर *बहु -बेटी** सम्मेलन कर उच्चाधिकारी गणों द्वारा दिए गये
Leave a Comment: