शर्मनाक! लखनऊ के जानकी मंदिर आश्रम में वृद्धा से सामूहिक दुष्कर्म


गोमतीनगर स्थित जानकी मंदिर आश्रम में रहने वाली 60 वर्षीय वृद्धा ने चार लोगों पर नशीला पदार्थ खिलाकर चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, जब इसकी शिकायत उन्होंने आश्रम के महंत से की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर गोमतीनगर डीसी मिश्रा के मुताबिक, वृद्धा मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली है। वह मथुरा स्थित एक आश्रम से आयी थी। उसके बाद से यहां रह रही थी।पीड़िता का आरोप है कि आश्रम में उसके साथ एक और महिला थी। वह बीते चार अक्टूबर को पारिवारिक काम से बनारस चली गई थी। उसी रात उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया गया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। सुबह उठी तो सारे कपड़े अस्त-व्यवस्त थे। बदहवास हालत में थी। पीड़िता ने आश्रम के दुर्वासा, बड़े मौनी, मोहनदास और छोटे मौनी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसने इसकी शिकायत महंत हनुमानदास से की। महंत ने शिकायत सुनने के बाद उसे धमकी दी और कहा कि यहां रहोगी तो यह सब करना पड़ेगा। अगर किसी से कुछ कहा तो जान से मार दिया जाएगा। किसी को तुम्हारा शव भी नहीं मिलेगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।