*अपराधियों ने लूटपाट के बाद दुकानदार को मारी गोली,उपचार जारी  यूपी अब तक टीवी न्यूज चैनल संवाददाता


*अपराधियों ने लूटपाट के बाद दुकानदार को मारी गोली,उपचार जारी 

यूपी अब तक टीवी न्यूज चैनल संवाददाता 

समस्तीपुर : जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र के जदयू जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी के घर के कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने एक दुकानदार के साथ लूटपाट करने कि नियत से उसके दुकान में घुसा जिसका दुकानदार ने विरोध जताया। दुकानदार द्वारा विरोध जताए जाने पर अपराधियों ने दुकानदार पर गोली चला दी, दो गोली दुकानदार के पैर में लगी है। गोली कि आवाज सुनकर आसपास के लोग दौर पड़े और एक अपराधी को पकड़ लिया। पकड़े गये अपराधी की पहचान अविनाश कुमार जो बंगरा थाना क्षेत्र के तौर पर कि गई है। वहीं घायल किराना दुकानदार कि पहचान अनिल चौरसिया के तौर पर हुई है। मिलीं जानकारी के मुताबिक जब दुकानदार अपना दुकान बन्द ही करने वाला था कि अचानक एक बाईक पर तीन अपराधी दुकान पर पहुंचा और लूटपाट करने लगा जिसका विरोध दुकानदार अनिल चौरसिया ने किया। इसी बात पर अपराधियों ने दुकानदार पर गोली चला दी। आसपास के लोगों को जुटता देख तीन अपराधियों में दो फरार हो गया और एक अपराधी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इस घटना कि जानकारी मिलने पर मथुरापुर ओपी कि पुलिस मौके पर पहुंचकर उक्त अपराधी को अपने कब्जे में ले लिया  इधर घायल का उपचार सदर अस्पताल समस्तीपुर में चल रहा है। पूछे जाने पर दुकानदार ने बताया कि  कितने राशि कि लूट हुई है वह दुकान का हिसाब मिलाने के बाद ही पता चलेगा। बहरहाल इस घटना को लेकर दुकानदार सहमे हुए हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।