हसवान मैं धूमधाम से निकाली गई राम बारात
हसवान मैं धूमधाम से निकाली गई राम बारात
साइकिल सेभारत भ्रमण पर निकले युवक का लोगो ने किया स्वागत
अफ़ज़ल गनी की रिपोर्ट कोपागंज से
साइकिल सेभारत भ्रमण पर निकले युवक का लोगो ने किया स्वागत
-वाराणसी से यात्रा को किया प्रारंभ,
-बुधवार को कोपागंज गौरीशंकर मंदिर में आये युवक ने लगाया पौधा,
-एनवायरमेंट के बारे में लोगो को कर रहा जागरूक,
जागरण संवाददाता,पूराघाट(मऊ):
भारत भ्रमण की जिज्ञासा और एनवायरमेंट के प्रति लोगो को जागरूक करने की प्रबल इच्छा ने 26 वर्षीय युवक के मन मे ऐसी भावना जगी की घर से साइकिल से अनवरत यात्रा कर कई प्रदेशों की यात्रा पूर्ण कर लिया है।शायम गैरिशंकर मंदिर में पीपल के बृक्ष को लगाया ततपश्चात विश्राम कर गोरखपुर के लिए यात्रा चालू कर दिया।
जौनपुर के चित्तपुर कगधरपुर निवासी शिवगोबिंद पटेल के मन मे बचपन से ही एनवायरमेंट के प्रति जागरूकता थी।बचपन से ही युवक सार्वजनिक जगह पौधरोपण करने लगा और उम्र के साथ ललक और बढ़ गयी।मन मे आया कि साइकिल से भारत भ्रमण कर जगह जगह की संस्कृति के बारे में जानकारी ले।एवं लोगो को एनवायरमेंट के बारे में जागरूक कर ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने के लिए लोगो को प्रेरित करें।शिवगोबिंद ने बताया कि अबतक यात्रा में 1500 से अधिक पौधों को लगाया है वही बताया कि मेरे एनवायरमेंट के प्रति लगाव को देखते हुए लोगो ने गांव का नाम ही ग्रीन विलेज रख दिया।वाराणसी से यात्रा प्रारंभ कर इलाहाबाद होते हुए अन्य प्रांतों की यात्रा किया।बताया कि यात्रा में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन मेरी दृढ़ इच्छा शक्ति के आगे समस्या बौना हो गई और मैं लक्ष्य के प्रति आगे बढ़ता गया।पटेल ने बताया कि गांव से अनेक पौधों को मैं लोगो को फ्री में देता हूं उतना ही नही स्वयं मैं जाकर उसे लगाने का प्रयास करता हूं।कहा कि पौधरोपण करना ही लक्ष्य नही उसे पेड़ के रूप में देखने की इच्छा ही मेरी आंतरिक शक्ति बनी और मैं 15 महीने की यात्रा पूर्ण कर गृह नगर जाऊंगा।बताया कि बस यूपी मेरी अंतिम यात्रा थी गोरखपुर से लखनऊ होते हुए जौनपुर जिला स्थित अपने गांव पहुंच जाऊंगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
हसवान मैं धूमधाम से निकाली गई राम बारात
रामपुर सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने ट्रैक्टर से किया निरीक्षण
अब बेमौसम की बारिश ने किसान को हिला कर रख दिया है
Leave a Comment: