अब बेमौसम की बारिश ने किसान को हिला कर रख दिया है


भारत एक कृषि प्रधान देश है l किसान कभी सूखा कभी बाढ़ से हमेशा त्रस्त रहता है और वह भुखमरी के कगार पर पहुंच जाता हैl  इस वर्ष किसान को पहले सूखा ने परेशान किया और अब बेमौसम की बारिश ने किसान को हिला कर रख दिया है l बरसाने किसान की फसल को इस तरह बर्बाद किया है कि वह भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है किसान की सारी फसल लगभग नष्ट हो गई है l धान गन्ना उड़द व अन्य फसल बरसात की वजह से सब गिर गई है जिससे काफी नुकसान हुआ है l उरद धान और गान्ना इस तरह गिर गया है कि उसमें काफी नुकसान हो गया है l शासन प्रशासन यदि किसान की सुध नहीं लेता है तो किसान अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर सकता है और जब किसान परेशान होगा तो देश कैसे खुशहाल होगा क्योंकि भारत देश कृषि प्रधान देश है इसमें 70% किसान निवास करता है जिसकी जीविका खेती पर ही निर्भर है l किसान खेत में जाकर अपनी फसल की दुर्दशा को देखकर घंटों बैठा रोता रहता है l इसलिए किसान की तरफ सरकार को ध्यान देना चाहिए l अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपेई की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।