रामपुर सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने ट्रैक्टर से किया निरीक्षण


ब्रेकिंग न्यूज़ : रामपुर से टांडा को जाने वाले मार्ग का रामपुर सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने ट्रैक्टर से किया निरीक्षण   भारी बारिश के चलते रामपुर की कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से दर्जनभर गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया था जिसके चलते रामपुर सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने क्षेत्र का का ट्रैक्टर द्वारा किया निरीक्षण और बाढ़ पीड़ितों का हालचाल जाना और क्षेत्र में होने वाली फसलों के नुकसान को भी देखा मार्ग क्षतिग्रस्त होने की होने के कारण सांसद घनश्याम सिंह लोधी अपनी कार के द्वारा नहीं जा पाए और अपने समर्थकों से ट्रैक्टर मंगवा कर ट्रैक्टर के द्वारा निरीक्षण किया जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने सांसद घनश्याम सिंह लोधी को क्षेत्र की समस्याओं से और बाढ़ पीड़ितों की सहायता को लेकर सांसद से बातचीत की रामपुर सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया है कि रामपुर से टांडा जाने वाले मार्ग की मरम्मत का कार्य जल्द ही कराया जाएगा और जिन किसानों को का नुकसान हुआ है उनका सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाएगा और जिन गरीबों के मकान गिर गए हैं उनको भी मुआवजा दिया जाएगा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।