पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवको ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया


अफ़ज़ल गनी की रिपोर्ट तहसील सदर जनपद म‌ऊ से 

कोपागंज। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला हकीमपुरा में रविवार की सुबह पूजा के लिए फूल तोड़ रहे युवक  पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवको ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। युवक के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग जबतक दौड़ कर आये तबतक तीनो युवक अपनी मोटरसाइकिल छोड़ झाड़ियों में जाकर छुप गए। लोगो ने पुरे क्षेत्र का घेराव करते हुए तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवको की बहुत खोजबीन किया लेकिन युवक नहीं मिले। पुलिस ने पल्सर मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेते हुए घायल युवक की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगो के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की छानबीन में जुट गयी है। 
        पुलिस को दिए गए तहरीर के अनुसार राजकुमार पुत्र स्व ० रघुनाथ निवासी मोहल्ला हकीमपुरा कोपागंज रविवार की सुबह करीब पांच बजे  अपने घर के पास पूजा के लिए फुल तोड़ रहा था तभी एक बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आये और राजकुमार पर हमला बोल दिया। घायल राजकुमार अपने बचाव के लिए शोर मचाने लगा। जबतक लोग पहुंचे तबतक तीनो युवक अपनी मोटरसाइकिल छोड़ झाड़ियों में जाकर छुप गए। आस पास के सैंकड़ो लोगो ने पुरे क्षेत्र को घेरते हुए पुलिस को सुचना दिया। सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को खोजने की कोशिश किये लेकिन हमलावर युवक मिले नहीं। पुलिस ने पल्सर मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए राजकुमार की तहरीर तीन अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की छानबीन में जुट गयी है। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।