राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम विश्व में शांति के प्रतीक


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम विश्व में शांति के प्रतीक के रूप में देखे जाने वाले एवं भारत की स्वाधीनता में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 153वें जन्मदिवस एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री एवं सादगी के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के 118वें जन्म दिवस पर आज दिनांक 02.10.2022 को पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री घुले सुशील चंद्रभान द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स सीतापुर में महात्मा गांधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण कर माल्यापर्ण किया गया एवं गार्द द्वारा सलामी दी गयी तत्पश्चात सीतापुर पुलिस के चतुर्थ वर्ग के कर्मचारीगण जो निरन्तर अपने कार्यों से पुलिस विभाग की सेवा कर रहें है उन्हें महोदय द्वारा उपहार भेंट किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि दोनों महापुरुष हम सभी के लिये प्रेरणाश्रोत हैं जिनके बताये गये विचारों का अनुगमन कर हम सभी सही एवं कर्तव्य पथ पर चलकर अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। इस मौके पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में तैनात अन्य अधि0/कर्म0गण भी उपस्थित रहें। इसके अलावा जनपद के समस्त थाना/चौकी तथा पुलिस कार्यालयों में भी दोनों महापुरुषों की तस्वीरों पर माल्यार्पण करते हुए उनकी जयंती मनाई गयी । अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।