02 अक्टूबर 2022 संस्कृति निदेशालय उ0प्र0 के पत्र दिनांक-29 अगस्त 2022 के अनुसार ऐसे ख्यातिलब्ध महानुभावों


02 अक्टूबर 2022 संस्कृति निदेशालय उ0प्र0 के पत्र दिनांक-29 अगस्त 2022 के अनुसार ऐसे ख्यातिलब्ध महानुभावों, जिन्होंने विभिन्न विधाआंे एवं कार्यक्षेत्रों यथा कला व संस्कृति विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आदि में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता के आयाम स्थापित करते हुये राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किया है, को उ0प्र0 गौरव सम्मान से अलंकृत किया जाना है। यदि इस जनपद में उक्त श्रेणी में कोई पात्र महानुभाव/कलाकार आता हो तो उ0प्र0 गौरव सम्मान हेतु अपनी विशिष्ट उपलब्धियों का सम्पूर्ण विवरण के साथ तत्काल जिला सूचना कार्यालय में सम्पर्क स्थापित कर अवगत करायें। उ0प्र0 गौरव सम्मान शास्त्रीय संगीत/लोक संगीत (गायन, वादन, नृत्य)/ललित कलायें/नाट्य विधायें/फिल्म व मीडिया, समाजसेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण, कृषि, उद्यान, दुग्ध विकास, गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्यजीव तथा पर्यावरण संरक्षण आदि, उद्यमिता, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्वावलंबन, अन्य क्षेत्रों (यथा शिक्षा, साहित्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल इत्यादि के क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले महानुभाव) जिन्हें स्क्रीनिंग समिति सुपात्र समझे, में प्रदान किया जायेगा। इस सम्मान हेतु आवश्यक अर्हताएं के अन्तर्गत पात्र महानुभाव/कलाकार उ0प्र0 का मूल निवासी होना चाहिये, विभिन्न विधाओं/कार्य क्षेत्रों के ऐसे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त महानुभाव, जिन्होंने अपनी प्रतिमा, दीर्घ साधना के आधार पर श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त की हो, जिन्होने देश एवं विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया हो तथा राज्य सरकार अथवा भारत सरकार से पूर्व में किसी अन्य राष्ट्रीय/राज्य पुरस्कार अथवा सम्मान प्राप्त महानुभाव को सामान्यतया इस पुरस्कार की पात्रता परिधि में नहीं रखा जायेगा। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।