फोरलेन बाईपास पुल के नीचे जलजमाव ने लोगों को मुसीबत में डाला  


अफज़ल गनी की तहसील सदर 
जनपद म‌ऊ से 

फोटो                                                फोरलेन बाईपास पुल के नीचे जलजमाव ने लोगों को मुसीबत में डाला                                 *  छोटे वाहनों के दुर्घटना होने की आशंका हमेशा बनी रहती है                                          **   जिलाधिकारी को पत्रक देकर जलजमाव से निजात दिलाए जाने की मांग की                                                     (मऊ):। नगर क्षेत्र के पश्चिमी हिस्से में बन रहे फोरलेन बाईपास पुल के नीचे जलभराव के चलते लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। फोर लेन निर्माण के कार्यदाई संस्था द्वारा जलजमाव को रोकने के लिए कोई कारगर कदम उठाए नहीं जाने से आक्रोशित लोगों का कहना है कि यहीं स्थित बनी रहीं तो व्यापक रूप से विरोध प्रदर्शन और संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। लोगों का कहना है कि कोई अन्य मार्ग न होने से आवागमन के दौरान मजबूरन पुल के नीचे कीचड़ और जलभराव से होकर लोगों को गुजरना पड़ रहा है। पैदल आने जाने लोगों को खासकर बाइक और छोटे वाहन से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की इस फोर लेन बाईपास पुल के नीचे से आवाजाही होती है। यह सड़क मार्ग पूरा घाट भात कोल,कोईरिया पार आदि गांवों के प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण गुजरते हैं। लेकिन फोरलेन बाईपास मार्ग पर बने अंडर ग्राउंड पुल के नीचे जलनिकासी की व्यवस्था न होने से बारिश के समय पानी जमा हो जाता है। अन्य कोई रास्ता न होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरन पुल के नीचे जलभराव सेे होकर गुजरना पड़ता है। आये दिन पुल के नीचे जलजमाव होने से बड़े गढ्ढे बन चूके हैं। थोड़ी सी लापरवाही हुई तो छोटे वाहनों के पलटने की भी आंशका बनी रहती है। सबसे अधिक दिक्कत पैदल आने वाले ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को हो रहीं। जलजमाव के चलते स्कूली बच्चों के अक्सर कपड़े खराब हो जातें हैं । इस सम्बन्ध में भाजपा नेता मनोज कुमार जायसवाल ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर फोरलेन पुल के नीचे बरसात में लगने वाले जलजमाव से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।