आदीवासी समाज अपने लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे*
आदीवासी समाज अपने लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे*
आखिर कब बंद होगी राशन की कालाबाजारी जवाब दें आपूर्ति विभाग के अधिकारी?
आखिर कब बंद होगी राशन की कालाबाजारी जवाब दें आपूर्ति विभाग के अधिकारी? बिजनौर से सहयोगी अमीर अहमद के साथ मनीष उपाध्याय की खास रिपोर्ट।
बिजनौर: जनपद बिजनौर में हो रही राशन की कालाबाजारी की परत दिन-ब-दिन खुलती ही जा रही हैं आपको बताते चलें कि कल अब तक टीवी चैनल द्वारा जनपद बिजनौर की नगीना तहसील के ग्राम तुकमा पुर हरवंश के राशन डीलर द्वारा ग्राम वासियों को 5 किलो प्रति यूनिट के स्थान पर 4 किलो प्रति यूनिट राशन दिए जाने के मामले को उजागर किया गया है। इसी प्रकार का एक और मामला आज तहसील धामपुर के स्योहारा अंतर्गत गांव मैं प्रकाश में आया है इस गांव का राशन डीलर भी जनता को उत्तर प्रदेश शासन के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए उपभोक्ताओं को 5 किलो प्रति यूनिट के स्थान पर 4 किलो प्रति यूनिट राशन देता पाया गया है। ग्राम अमानत पुर उर्फ गल्ला खेड़ी के राशन डीलर चमन सिंह की हठधर्मिता और लापरवाही को लेकर आज आखिकार ग्रामीण एकजुट हो ही गए और सम्बंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बाद आज जांच के लिए खुद क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी धर्मेंद्र वर्मा गांव पहुंचे और शिकायत कर्ताओं की बात सुनी जहां शिकायत को सही पाया गया ।
ग्रामीण पूर्व प्रधान चंद्रप्रकाश सिंह, चुनमुन,हेमराज सिंह,राकेश ,कमल,समर पाल चमन सिंह,सुभाष सिंह यादराम सिंह,सुंडा सिंह,मोहन, सोनू,मनोज,अमन आदि ने बताया कि राशन डीलर बरसो से उनके हक पर डाका मारता चला आ रहा है इतना ही नही चमन अपनी हठधर्मिता के बल पर पीएम मोदी द्वारा खास सौगात में मिल रहे रिफाइंड, चना भी लाभार्थियों को न देकर खुद डकार जाता है इसके अलावा डीलर द्वारा माह में दो बार नही बल्कि एक ही बार राशन वितरण किया जाता है लेकिन तमाम जगह शिकायतों के बाद भी उस पर कार्यवाही नही होती।
वहीं आज जांच को पहुंचे पूर्ति विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने गांव पहुंच कर जाचं की तो जाचं सही पाई गई उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी महोदय के यहां समक्ष की जाए जैसे ही जांच आएगी राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जनता की शिकायत पर आपूर्ति विभाग के अधिकारी मामले की जांच करने के लिए तो पहुंच जाते हैं परंतु यहां है सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जनपद के राशन डीलर किसके इशारे पर राशन की कालाबाजारी कर रहे हैं इस मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए आपूर्ति विभाग के अधिकारी कठोर कार्यवाही क्यों नहीं करते हैं ? जनपद के राशन की प्रत्येक दुकान पर 5 किलो प्रति यूनिट राशन वितरण किए जाने के आदेश चस्पा क्यों नहीं करा देते हैं। जिससे कि जनपद के राशन डीलरों पर लगाम कसी जा सके। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल की टीम जनपद बिजनौर का सर्वे कर जनहित में आगे भी राशन की कालाबाजारी को उजागर करती रहेगी। जनता आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से पूछती है कि आखिर जनपद में राशन की कालाबाजारी कब बंद होगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आदीवासी समाज अपने लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे*
बीजेपी नेता मनोज जायसवाल "राष्ट्रवादी" द्वारा लोकसभा की उपसभापति श्रीमती रमा देवी के समक्ष रखी गई मांग .......
लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। सुबह 10 बजे निगमबोध घाट पर राजू को अंतिम विदाई दी जाएगी।
Leave a Comment: