आदीवासी समाज अपने लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे*


छत्तीसगढ़ सूरजपुर से रिपोर्टर मुकेश सिहं ब्यूरो चीफ अब तक tv चैनल 


सूरजपुर जिले के एसईसीएल जरही भटगांव के शिवानी कोल माइंस में गोड़वाना गडतंत्र पाट्टी , और आदीवासी समाज अपने लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे*

 एंकर एसईसीएल  भटगांव क्षेत्र के शिवानी कोल माइंस में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और आदिवासी समाज के लोग अपने लंबित मांगों को लेकर सुबह 5:00 बजे से सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष बच्चे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं इनका कहना है कि कोल प्रबंधन द्वारा बीते 10 वर्षों से सिर्फ बेवकूफ बनाया जा रहा है आज तक इन्हें ना तो नौकरी दिया गया है ना ही मुआवजा  पिछले कई वर्षों से भूमि अधिग्रहित का मामला लंबित पड़ा है एसईसीएल अभी तक  किसानों का पुनर्वास तक नहीं करा पाया है  कोल प्रबंधन के ढुलमुल रवैया से परेशान होकर की पीड़ित किसान अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं इनका कहना है कि जब तक हमारी लंबित मांगें कोल प्रबंधन द्वारा पूरा नहीं किया जाता एवं हमारी मूलभूत सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जाती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा वही पीड़ित किसानों का कहना है कि हमारे गांव मैं जब पानी के लिए गड्ढा खोदा जाता है तो 10, 15 फीट के बाद पाइप नीचे चला जाता है ना हम को पीने के लिए पानी मिल रहा है ना ही खेती किसानी के लिए पानी मिल रहा है बार बार आंदोलन करने पर भी एसईसीएल के उच्च अधिकारियों और प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है आप जब तक इनको मुआवजा जा नौकरी नहीं मिलेगी तब तक यह आंदोलन अनिश्चितकाल आंदोलन जारी है। इस प्रदर्शन में शामिल पार्टी पदधिकारी, डी एल भास्कर, प्रदेश महासचिव गोंगपा, रामअधीन पोया,जिलाध्यक्ष सूरजपुर, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष देवसाय पोया, जिला अध्यक्ष गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन जगत सिंह , जिला सचिव कुमेश्वर सिंह पोया, चंद्रदीप कोर्चो जिला महासचिव सूरजपुर, गुलाब सिंह, राजाराम, ओमप्रकाश, एवं समस्त ग्रामवासी धरने पर उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।