बीजेपी नेता मनोज जायसवाल "राष्ट्रवादी"  द्वारा लोकसभा की उपसभापति श्रीमती रमा देवी के समक्ष रखी गई मांग ....... 



जनपद मऊ के कोपागंज नगर क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बनाए जाने की बीजेपी नेता मनोज जायसवाल "राष्ट्रवादी"  द्वारा लोकसभा की उपसभापति श्रीमती रमा देवी के समक्ष रखी गई मांग ....... 

बीजेपी नेता मनोज जायसवाल ने कोपागंज नगर क्षेत्र में शुद्ध पेयजल हेतु नया ट्यूबवेल लगाए जाने एवम  पाइप लाईन बिछाए जाने की भी लोकसभा उपसभापति के समक्ष रखी मांग ........

कोपागंज  ( मऊ ) उत्तर प्रदेश

जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवम बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज जायसवाल "राष्ट्रवादी" ने  लोकसभा की उपसभापति श्रीमती रमा देवी से मुलाकात कर  कोपागंज नगर क्षेत्र में  मिनी स्टेडियम एवम शुद्ध पेयजल हेतु ट्यूबवेल एवम ओवर हेड टैंक बनाए जाने की मांग की।

लोकसभा उपसभापति श्रीमती रमा देवी से मुलाकात के दौरान बीजेपी नेता मनोज जायसवाल ने जनपद मऊ के कोपागंज नगर पंचायत में शुद्ध पेयजल की समस्या से निजात हेतु नया ट्यूबवेल लगाए जाने एवम  पाइप लाइन बिछाए जाने की मांग की। 

बीजेपी नेता मनोज जायसवाल "राष्ट्रवादी" ने श्रीमती रमा देवी से बताया की जनपद मऊ के कोपागंज नगर क्षेत्र में खेल हेतु कोई उपयुक्त जगह न होने से  खेल के प्रति रुझान होते हुए भी बच्चे अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने से वंचित रह जा रहे हैं । मनोज जायसवाल द्वारा कोपागंज नगर क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बनाए जाने की भी श्रीमती रमा देवी के समक्ष मांग रखी गई जिसपर श्रीमती रमा देवी द्वारा गंभीरता पूर्वक विचार कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।