बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी का कद और बढ़ेगा


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी का कद और बढ़ेगा

संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य यूपी अब तक न्यूज़ चैनल

 फतेहपुर संसदीय क्षेत्र हमेशा से चर्चा में रही है और तमाम आयातित नेता इस सीट से अपना उल्लू सीधा करने के बाद चलते बने और यहां की जनता अपने आपको हमेशा ठगा महसूस करती रही| लेकिन जब जब चुनाव आए हैं तो नए समीकरण ने जनता को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि शायद इस बार फतेहपुर का समुचित विकास हो सके| यही कारण है कि फतेहपुर ने विश्वनाथ प्रताप सिंह के रूप में प्रधानमंत्री तक दिया लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बी पी सिंह ने फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में ऐसा कुछ भी नहीं दिया जिससे उनके द्वारा कराया गया विकास कार्य ऐतिहासिक बनता! एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना जोरों पर बताई जा रही है| हांलाकी फतेहपुर लोकसभा सीट के साथ-साथ फूलपुर, अंबेडकर नगर, मिर्जापुर की सीट भी उनकी निशाने पर है|आखिरी आंसू सूत्र यह बताते हैं की फूलपुर सीट से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू चुनाव लड़ चुके हैं तो फतेहपुर सीट से पूर्व प्रधानमंत्री बीपी सिंह भी चुनाव लड़े हैं हालांकि इस कयास को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खारिज कर दिया कि वह प्रधानमंत्री की दौड़ में है| लेकिन सूत्र यह बताते हैं कि अंदर खाने में जहां जहां से प्रधानमंत्री लोकसभा सीट जीत कर बने हैं उन सीटों पर ही नीतीश कुमार विचार कर रहे हैं| वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ नितीश कुमार की गहन मंत्रणा होने के बाद यह तय माना जा रहा है की फतेहपुर लोकसभा सीट या फिर फूलपुर सीट पर नीतीश कुमार चुनाव लड़ सकते हैं| अगर फतेहपुर लोकसभा सीट से नीतीश कुमार चुनाव लड़ते हैं तो फतेहपुर सदर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक चंद्र प्रकाश लोधी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी नैया पार लगाने में महती भूमिका निभा सकते हैं अब देखने वाली बात यह होगी कि नीतीश कुमार फतेहपुर से चुनाव लड़ते हैं या नहीं और अगर लड़ते हैं तो फिर अखिलेश यादव सीधे सपा विधायक चंद्र प्रकाश लोधी को नीतीश कुमार का चुनावी सलाहकार और मुख्य कर्ता-धर्ता बनाकर चुनाव लड़ाने के लिए आगे कर सकते हैं क्योंकि चंद्र प्रकाश लोधी समाजवादी पार्टी के सच्चे और ईमानदार सिपाही है यही कारण रहा है की वर्तमान परिस्थितियों में चंद्र प्रकाश लोधी अखिलेश यादव के काफी करीब माने जा रहे हैं

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।